Տեխնիկական նորություններ

OnePlus 15T में 7500mAh बैटरी का धमाका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Upcoming Smartphones in March 2026: फरवरी में जबरदस्त लॉन्च के बाद स्मार्टफोन बाजार की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. पिछले महीने Samsung Galaxy S26 सीरीज, Google Pixel 10a और Vivo V70 जैसे बड़े नाम सामने आए थे. अब मार्च 2026 भी तकनीक प्रेमियों के लिए कम रोमांचक नहीं रहने वाला. इस महीने बजट से लेकर प्रीमियम और फोल्डेबल से लेकर कैमरा-केंद्रित फ्लैगशिप तक कई स्मार्टफोन दस्तक देने को तैयार हैं.

Motorola Edge 70 Fusion
मोटोरोला का यह नया फोन 6 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाला है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. यह 8GB और 12GB रैम विकल्पों के साथ अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है. कंपनी इसे खास Pantone-प्रेरित रंगों Silhouette, Blue Surf और Country Air में पेश कर सकती है.

कैमरा सेटअप में 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, एक मैक्रो कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल होने की संभावना है जिससे यह सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन के शौकीनों को आकर्षित कर सकता है.

Poco X8 Pro Series
Poco अपनी X सीरीज को आगे बढ़ाते हुए X8 Pro और X8 Pro Max लॉन्च कर सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59-इंच की 1.5K 120Hz OLED डिस्प्ले मिल सकती है जबकि Pro Max में 6.83-इंच की बड़ी 1.5K OLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है. यह सीरीज खासकर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई जा रही है जो किफायती कीमत में दमदार स्पेसिफिकेशन चाहते हैं.

Nothing Phone (4a)
Nothing 5 मार्च को अपनी Phone 4a सीरीज भारत में लॉन्च करेगा. इसमें बेस और प्रो मॉडल शामिल हो सकते हैं. नए वर्जन में रीडिज़ाइन किया गया Glyph Bar और अलग रिकॉर्डिंग LED देखने को मिल सकती है.
Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आने वाला यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में खास पहचान बना सकता है. इसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये से शुरू होने का अनुमान है.

Vivo X300 Ultra
मार्च के दूसरे हिस्से में Vivo X300 Ultra लॉन्च हो सकता है. इसे दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन बताया जा रहा है जिसमें ड्यूल 200MP कैमरा सिस्टम मिलेगा. इसमें Sony LYT-901 प्राइमरी सेंसर और Samsung HPB पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम दिया जा सकता है.

इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी शामिल हो सकते हैं. Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इसे पावर दे सकता है जिससे यह कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों में दमदार साबित हो सकता है.

OnePlus 15T
OnePlus 15T को चीन में लॉन्च किए जाने की तैयारी है. इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है. लगभग 6.32-इंच की हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले इसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के रूप में खास बना सकती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։