Տեխնիկական նորություններ

AC Safety Tips: AC में ब्लास्ट से बचने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी सेफ्टी टिप्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 1, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

AC Safety Tips : गर्मियों में एसी में ब्लास्ट के कई मामले सामने आ चुके हैं और इस कारण भारी नुकसान भी हुआ है. ताजा मामला नोएडा का है, जहां 29 जून को एसी फट गया था. राहत की बात यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर एसी सेफ्टी की तरफ लोगों का ध्यान खींचा है. गर्मी में टेंपरेचर ज्यादा होने और लगातार काम करने के कारण एसी पर लोड बढ़ जाता है और अगर सुरक्षा उपाय न किए जाएं तो यह खतरनाक साबित हो सकता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि एसी को ब्लास्ट से बचाने के लिए आपको किन सेफ्टी टिप्स को फॉलो करना चाहिए.

सबसे पहले जानें ब्लास्ट का कारण

एसी में ब्लास्ट के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में आउटडोर यूनिट में आई गड़बड़ नुकसान करती है. गर्मी में टेंपरेचर बढ़ने के कारण कंप्रेसर को सिस्टम में रेफ्रिजरेंट पुश करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. अगर कंडेनस कॉयल इमें धूल-मिट्टी जमा हो गई है तो यह ठीक से काम नहीं करते और प्रेशर बढ़ जाता है. इस कारण कमजोर ज्वॉइंट या पाइप से गैस लीक हो जाती है. इस दौरान अगर स्पार्क हो जाए तो इससे आग लग सकती है.

क्या हैं बचाव के तरीके?

एसी की सर्विस है सबसे जरूरी- सीजन शुरू होने से पहले ही एसी की सर्विस करवा लें. इसके लिए टेक्नीशियन को बुलाएं और कंप्रेसर, रेफ्रिजरेंट लेवल और वायरिंग की जांच करवाएं. अगर आप पूरे दिन एसी यूज करते हैं तो सीजन के बीच में भी इसकी सर्विस करवा लेनी चाहिए. साथ ही आउटडोर यूनिट का ध्यान रखें. इसके आसपास एयरफ्लो को ब्लॉक न होने दें.

वॉर्निंग साइन को अनदेखा न करें- एसी यूज करते समय अगर कंप्रेसर से अजीब आवाज आना, सर्किट ब्रेक होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग होना और अजीब गंध का आना खतरे की घंटी है. ये साइन बताते हैं कि सिस्टम में इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल दिक्कत है. प्रोफेशनल को बुलाकर इसकी मरम्मत करवाना सुरक्षित तरीका है.

वॉल्टेज स्टेबलाइजर भी आएगा काम- गर्मी के मौसम में ग्रिड पर लोड बढ़ जाता है और वॉल्टेड फ्लक्चुएशन बढ़ जाती है. अचानक से वॉल्टेज कम होकर ज्यादा हो जाता है. इससे एसी के इंटरनल पार्ट्स के खराब होने का खतरा रहता है. इससे बचने के लिए वॉल्टेज स्टेबलाइट को यूज करें.

पुराने एसी पर ज्यादा खतरा- अगर आप 10 साल से ज्यादा पुराने का यूज कर रहे हैं तो इसका खतरा ज्यादा है. अगर सर्विस के बाद भी इसकी परफॉर्मेंस में सुधार नहीं हो रहा और इसमें दिक्कतें आ रही हैं तो इसे रिप्लेस कर लें.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։