Տեխնիկական նորություններ

AI video बनाने वालों की खैर नहीं! अब दर्शकों की शिकायतों पर YouTube करेगा सख्त कार्रवाई

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 20, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

YouTube AI Content: वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube एक नए प्रयोग पर काम कर रहा है जिसका मकसद प्लेटफॉर्म पर बढ़ते AI से बने घटिया कंटेंट पर लगाम लगाना है. अब कुछ यूजर्स को वीडियो देखते समय ऐसा विकल्प दिख रहा है जहां वे बता सकते हैं कि कोई वीडियो उन्हें लो-क्वालिटी या सिर्फ AI से बना हुआ लगता है. दरअसल, प्लेटफॉर्म पर हाल के समय में ऐसे वीडियो की बाढ़ आ गई है जिनमें न तो ओरिजिनलिटी है और न ही कोई खास वैल्यू.

कैसे काम करेगा नया फीडबैक सिस्टम

इस नए फीचर के तहत दर्शकों को वीडियो के बारे में अपनी राय देने का मौका मिलेगा. यूजर्स बता सकेंगे कि वीडियो बिल्कुल भी AI जैसा नहीं है या फिर पूरी तरह से बेकार और ऑटोमेटेड लगता है. इसके अलावा, उनसे यह भी पूछा जा सकता है कि वीडियो बार-बार एक जैसा तो नहीं है उसमें कोई लॉजिक की कमी तो नहीं है या फिर वह सिर्फ मशीन द्वारा तैयार किया गया कंटेंट लगता है.

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि इस फीडबैक का असर वीडियो की रिकमेंडेशन पर पड़ सकता है. अगर किसी वीडियो को बार-बार खराब या स्पैम बताया जाता है तो उसकी पहुंच कम हो सकती है, कमाई घट सकती है या उसे प्लेटफॉर्म से हटाया भी जा सकता है.

कंटेंट क्वालिटी सुधारने की बड़ी कोशिश

AI टूल्स के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के कारण प्लेटफॉर्म पर ऑटोमेटेड वीडियो की संख्या काफी बढ़ गई है. ऐसे में दर्शकों को इस प्रक्रिया में शामिल करना YouTube के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इससे कंपनी अपने एल्गोरिदम को और बेहतर बना सकती है ताकि अच्छे और ओरिजिनल कंटेंट को ज्यादा बढ़ावा मिले.

क्रिएटर्स के लिए चिंता की वजह

इस बदलाव ने कई कंटेंट क्रिएटर्स की चिंता भी बढ़ा दी है. उनका मानना है कि सही तरीके से AI का इस्तेमाल करने वाले वीडियो भी गलत तरीके से फ्लैग हो सकते हैं. अगर दर्शक गलत फीडबैक देते हैं तो इससे ईमानदारी से काम करने वाले क्रिएटर्स को नुकसान उठाना पड़ सकता है जैसे उनकी कमाई कम होना या वीडियो की पहुंच घट जाना.

क्या AI ट्रेनिंग के लिए हो रहा है डेटा इस्तेमाल?

कुछ विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि YouTube इस फीडबैक का इस्तेमाल सिर्फ कंटेंट मॉडरेशन के लिए ही नहीं, बल्कि अपने AI सिस्टम को और स्मार्ट बनाने के लिए भी कर सकता है. यूजर्स द्वारा दिए गए इनपुट से कंपनी यह समझ पाएगी कि लोग किस तरह के AI वीडियो को पसंद नहीं करते.

इनोवेशन और जिम्मेदारी के बीच संतुलन

YouTube के CEO Neal Mohan पहले भी कई बार कह चुके हैं कि कंपनी का लक्ष्य नई AI तकनीक को बढ़ावा देना है लेकिन साथ ही प्लेटफॉर्म की क्वालिटी और भरोसे को बनाए रखना भी जरूरी है. ऐसे में YouTube के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि वह क्रिएटर्स और दर्शकों दोनों के हितों के बीच सही संतुलन बना सके.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։