Տեխնիկական նորություններ

Android Users ध्यान दें! ये सेटिंग ON करते ही फोन उड़ने लगेगा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Android Users
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो इसमें डेवलपर ऑप्शन का सेक्शन मिलता है. नाम से ऐसा लगता है कि यह केवल एंड्रॉयड डेवलपर के लिए हैं. यह बात कुछ हद तक सही भी है, लेकिन इसमें कई ऐसी सेटिंग्स है, जो आम यूजर्स के लिए भी बहुत काम की हैं. अगर आप इन सेटिंग्स को ठीक तरीके से सेट कर लेते हैं तो आपका फोन एकदम मक्खन जैसा चलेगा और आपको मलाई जैसी परफॉर्मेंस मिलेगी.

इन सेटिंग्स से मिलेगी शानदार परफॉर्मेंस

बैकग्राउंड एक्टिविटीज को करें लिमिट- एंड्रॉयड पर मल्टीटास्किंग के कई चीजें आसान हो जाती हैं, लेकिन इसे कारण प्रोसेसर और बैटरी पर लोड भी पड़ता है. इसलिए डेवलपर मोड में जाकर बैकग्राउंड प्रोसेस को 2 या सेट पर कर दें. इससे एक समय पर ज्यादा ऐप्स ओपन नहीं रहेगी और आपका फोन स्मूदली चलता रहेगा.

लॉगर बफर साइज को करें कम

आपका फोन आपकी हर एक्टिविटी को रिकॉर्ड करता है. यह डेवलपर के लिए काम का फीचर है, लेकिन आम यूजर्स के लिए इसका ज्यादा यूज नहीं है. एंड्रॉयड में डिफॉल्ट तौर पर बड़ा बफर साइज मिलता है. इसका मतलब है कि इसके लिए आपके फोन की ज्यादा मेमोरी कंज्यूम होती है और CPU को भी ज्यादा काम करना पड़ता है. इसके कम करने के लिए लॉगर बफर साइज को 64K या 256K पर सेट कर लें. आप चाहें तो इसे पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं.

फोर्स पीक रिफ्रेश रेट

अगर आपको बैटरी की टेंशन नहीं है तो यह सेटिंग आपके फोन यूज करने को एकदम मलाई जैसा कर देगी. भले ही आपके फोन में हाई रिफ्रेश रेट मिलती है, लेकिन एंड्रॉयड बैटरी बचाने के लिए इसे कम कर देता है. इससे बचने के लिए आप फोर्स पीक रिफ्रेश रेट ऑप्शन को इनेबल कर सकते हैं. इससे सोशल मीडिया स्क्रॉल करने का पूरा एक्सपीरियंस मजेदार और एकदम आसान हो जाएगा.

एनिमेशन स्केल को करें चेंज

ऐप ट्रांजिशन की बात हो या मेनू पॉप-अप्स, यह सब कुछ एनिमेश पर डिपेंड करता है. हाई-एंड फोन में ये एनिमेशन शानदार तरीके से काम करते हैं, लेकिन मिड-रेंज या एंट्री लेवल फोन में ये प्रोसेस को स्लो कर देते हैं. डेवलपर ऑप्शन में जाकर आप इन एनिमेशन को कम या पूरी तरह बंद कर सकते हैं. इससे फोन की परफॉर्मेंस तेज होगी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։