Ավտո նորություններ

Aprilia RS 457 और Tuono 457 2026 मॉडल: प्राइस, फीचर्स, इंजन डिटेल्स.

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Aprilia ने अपनी पॉपुलर 457cc रेंज को अपडेट किया है. इसमें Aprilia RS 457 और Tuono 457 शामिल हैं. ये दोनों बाइक्स हाल ही में 2026 मॉडल ईयर के साथ लॉन्च हुई हैं, जिसमें प्राइस एडजस्टमेंट, नए कलर ऑप्शन और कुछ फीचर अपग्रेड्स दिए गए हैं. ये बाइक्स भारत में लोकल रूप से बनाई जाती हैं, जो उन्हें इस सेगमेंट में काफी आकर्षक बनाती हैं. आइए इनकी प्राइस, डिजाइन, फीचर्स, इंजन और परफॉर्मेंस डिटेल पर नजर डालते हैं.

अब इनकी कीमतों में काफी गिरावट हो गई है. Aprilia Tuono 457 को ₹3.97 लाख (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है. GST 2.0 के बाद इसकी कीमत ₹4.24 लाख हो गई थी. वहीं, Aprilia RS 457 का बेस वेरिएंट ₹4.22 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलता है. ये प्राइस कट ₹15,000 से ₹29,000 तक का है, जो इन बाइक्स को Kawasaki Ninja 500 और KTM RC 390 जैसे कंपटीटर्स के मुकाबले बेहतर बनाता है.

डिजाइन डिटेल

दोनों बाइक्स अप्रिलिया की आईकॉनिक स्टाइल को फॉलो करती हैं. RS 457 एक फुली फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक है, जो अप्रिलिया की RSV4 और RS 660 से इंस्पायर्ड है. इसमें शार्प लाइन्स, एग्रेसिव फ्रंट एंड, LED हेडलाइट्स का ट्रिपल यूनिट सेटअप और स्प्लिट LED टेललाइट्स हैं. 2026 मॉडल में नए कलर स्कीम्स जैसे Coral Blue Snake, Arsenic Yellow और GP Replica (रेसिंग लुक) ऑफर किए गए हैं, जो इसे और ज्यादा प्रीमियम और ट्रैक-फोकस्ड लुक देते हैं.

वहीं, Tuono 457 नेकेड/स्ट्रीटफाइटर स्टाइल की है, जिसमें अप्रिलिया Tuono सीरीज का रिबेलियस कैरेक्टर है. इसमें अपराइट राइडिंग पोस्चर के लिए वाइड हैंडलबार, मिनिमल बॉडीवर्क, एक्सपोज्ड इंजन और छोटा स्पॉइलर है. फुल LED लाइटिंग, ट्रिपल हेडलाइट और कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं. ये RS 457 से ज्यादा एग्रेसिव और फन-टू-राइड लगती है.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों बाइक्स में मॉडर्न टेक्नोलॉजी पैकेज हैं, जो इस प्राइस रेंज में बेस्ट-इन-क्लास है. इसे 5-इंच कलर TFT डिस्प्ले, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, तीन राइडिंग मोड्स: Eco, Sport, Rain, मल्टी-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल (एडजस्टेबल), डुअल-चैनल ABS, RS 457 में बेसिक वेरिएंट्स पर क्विकशिफ्टर ऑप्शनल, लेकिन GP Replica में स्टैंडर्ड बाय-डायरेक्शनल है. Tuono 457 में क्विकशिफ्टर ऑप्शनल (लगभग ₹20,500) है. इसे अल्यूमिनियम फ्रेम (इंजन लोड-बेयरिंग), इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स (एडजस्टेबल), रियर मोनोशॉक और रेडियल माउंटेड ब्रेक्स के साथ फुल LED लाइटिंग, बैकलिट कंट्रोल्स और हाई क्वालिटी स्विचगियर भी मिलते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

दोनों बाइक्स में एक ही 457cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन है. ये 47.6 hp का मैक्सिमम पावर और 43.5 Nm टॉर्क प्रोडयूस करता है. ये A2 लाइसेंस कंपैटिबल है, लेकिन पावर-टू-वेट रेशियो इस क्लास में बेस्ट है. RS 457 का वेट लगभग 175 kg (ड्राई) और Tuono 457 का 175-178 kg के आसपास है, जो इसे बहुत एजाइल बनाता है.

परफॉर्मेंस की बात करें, तो ये 0-100 km/h की रफ्तार लगभग 4.8-5 सेकंड्स में (Tuono थोड़ा फास्टर एक्सीलरेशन) पकड़ सकती है और टॉप स्पीड 180-190+ km/h तक है. ट्रैक पर दोनों बाइक्स कमाल की हैं. RS 457 फुल फेयर्ड होने से हाई स्पीड स्टेबिलिटी बेहतर है, जबकि Tuono 457 नेकेड होने से ज्यादा फन और वर्सेटाइल है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։