Ավտո նորություններ

Ather का सबसे सस्ता स्कूटर Konarc नाम से मारेगा एंट्री, 29 अगस्त को हो रहा लॉन्च

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Ather Energy अपने नए किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर को Ather Konarc के नाम बेचेगी. कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ ये जानकारी दी है. ये स्कूटर 29 अगस्त 2026 को कंपनी के सालाना Ather Community Day पर ग्लोबल डेब्यू करेगा. ये एथर के नए ईएल प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा, जो भारत के हाई-वॉल्यूम कम्यूटर स्कूटर सेगमेंट में कंपनी की सबसे बड़ी एंट्री मानी जा रही है.

नाम के ऐलान के साथ ही कई टीज़र इमेज भी जारी की गई हैं, जो डिज़ाइन की झलक दिखाती हैं. प्रोडक्शन शुरू होने की पुष्टि के कुछ दिन बाद ही ये खुलासा हुआ है. कोनार्क को मुख्यधारा के खरीदारों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें किफायत, व्यावहारिकता और आराम पर खास ध्यान दिया गया है. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर रेंज तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिज़ाइन और फीचर्स

टीज़र इमेज में कोनार्क का डिज़ाइन ईएल01 कॉन्सेप्ट से काफी मिलता-जुलता दिखता है. इसमें हैंडलबार पर माउंटेड हेडलैंप, वर्टिकली स्कल्प्टेड फ्रंट एप्रन और फ्रंट फेशिया में फुल-विड्थ एलईडी डीआरएल शामिल है, जिसके ऊपर इल्युमिनेटेड एथर लोगो है. साइड से देखने पर लंबी फ्लैट सिंगल-पीस सीट, स्पेशियस फ्लोरबोर्ड और फैमिली-ओरिएंटेड सिल्हूट नजर आता है, जो 450 रेंज के स्पोर्टी प्रोफाइल से अलग है.

रियर में स्लिम एलईडी टेल लैंप बॉडीवर्क में इंटीग्रेटेड हैं. अलॉय व्हील्स और फ्रंट डिस्क ब्रेक हायर वेरिएंट में प्रीमियम हार्डवेयर का संकेत देते हैं. एक खास बदलाव मेटल बॉडी पैनल्स का इस्तेमाल है, जो पॉलीमर की जगह लेगा और ड्यूरेबिलिटी के साथ-साथ मेनस्ट्रीम स्कूटर वाला लुक देगा.

मिडिल क्लास के लिए तैयार

कंपनी के CEO तरुण मेहता ने ईएल प्लेटफॉर्म को लगभग एक दशक के ईवी डेवलपमेंट का नतीजा बताया था. पहले के मॉडल टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस फोकस्ड खरीदारों को आकर्षित करते थे, जबकि ईएल प्लेटफॉर्म को किफायती कीमत, प्रैक्टिकैलिटी, आराम, चार्जिंग सुविधा, सर्विसिंग कॉस्ट, रीसेल वैल्यू और सेफ्टी को ध्यान में रखकर बनाया गया है. कोनार्क एथर के लिए वही भूमिका निभा सकता है जो रिज्टा ने फैमिली बायर्स के बीच विस्तार में निभाई थी.

29 अगस्त को मिलेगी पूरी जानकारी

एथर ने पुष्टि की है कि कोनार्क का अनावरण 29 अगस्त 2026 को एथर कम्युनिटी डे के दौरान होगा. इस इवेंट में स्कूटर लॉन्च के अलावा कई अन्य ऐलान भी हो सकते हैं. बैटरी ऑप्शन, परफॉर्मेंस, फीचर्स, प्राइसिंग और डिलीवरी संबंधी तकनीकी स्पेसिफिकेशन्स अभी जारी नहीं किए गए हैं. इनकी पूरी जानकारी आधिकारिक अनवीलिंग के समय मिलने की उम्मीद है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։