Ավտո նորություններ

Ather Energy का बड़ा ऑफर: Ather Rizta और Ather 450 Series पर ₹20,000 तक की छूट, 31 मार्च तक मौका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Ather Rizta 2026 03 4361b8dfb97b3b2f8f44e6dab2f84555 1200x630.jpg
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Ather Energy ने मार्च 2026 के लिए आकर्षक ऑफर लॉन्च किया है. कंपनी ने अपने पॉपुलर मॉडल्स Ather Rizta और 450 Series पर लिमिटेड पीरियड ऑफर्स की घोषणा की है. ग्राहक अब इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर कुल 20,000 रुपये तक के लाभ उठा सकते हैं. ये ऑफर 31 मार्च 2026 तक मान्य रहेगा. ये ठीक उस समय आया है जब पीएम ई-ड्राइव स्कीम की सब्सिडी 31 मार्च को खत्म होने वाली है.

सब्सिडी समाप्त होने के बाद मार्केट में कीमतें बढ़ने का अनुमान है. वहीं, कुछ राज्य नई ईवी पॉलिसी लाने की तैयारी भी कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि एथर अपने इन स्कूटरों पर कितने रुपये तक का लाभ दे रही है और इस छूट का फायदा कैसे उठाया जा सकता है?

कैसे उठाएं छूट का लाभ?

ऑफर पैकेज में तीन तरह का डिस्काउंट शामिल है. खरीदारों को 10,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट (पार्टनर बैंकों के जरिए), 6,500 रुपये का डायरेक्ट कैश डिस्काउंट और 3,500 रुपये की एक्सटेंडेड कंपोनेंट्स वारंटी मिलेगी. इन सभी को मिलाकर कुल बचत 20,000 रुपये तक हो जाती है.

ऑफर लागू होने के बाद Ather Rizta एस का एक्स-शोरूम प्राइस (मुंबई) 1,04,758 रुपये हो गया है. वहीं, 450एस मॉडल 1,13,100 रुपये में उपलब्ध होगा. ये कीमतें ऑफर पीरियड के दौरान ही लागू होंगी. ग्राहक पीएम ई-ड्राइव की अतिरिक्त 5,000 रुपये सब्सिडी का भी फायदा ले सकते हैं.

Ather Rizta कितना खास?

Ather Rizta कंपनी का फैमिली ओरिएंटेड स्कूटर है, जो रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसमें 2.9 kWh और 3.7 kWh बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं, जो क्रमशः 123 किलोमीटर और 159 किलोमीटर की IDC रेंज देते हैं. स्कूटर में 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और अतिरिक्त फ्रंक स्पेस है, जो परिवार के लिए बहुत उपयोगी है. टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है.

450 सीरीज किसके लिए बेहतर?

एथर की 450 सीरीज परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी के प्रेमियों के लिए बेस्ट चॉइस है. इसमें पावरफुल मोटर है, जो फास्ट एक्सेलरेशन और 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड प्रदान करता है. स्मार्ट फीचर्स जैसे टचस्क्रीन डैशबोर्ड, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल और एडवांस्ड सस्पेंशन इसे प्रीमियम बनाते हैं.

एथर एनर्जी का कहना है कि ये ऑफर ग्राहकों को EV अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा. सब्सिडी खत्म होने के बाद कीमतें बढ़ सकती हैं इसलिए मार्च अंतिम मौका हो सकता है. इच्छुक ग्राहक नजदीकी एथर एक्सपीरियंस सेंटर पर जा सकते हैं या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։