Ավտո նորություններ

Bajaj Pulsar N160 S और SS लॉन्च! 4 राइड मोड्स, TFT डिस्प्ले और दमदार 4V इंजन से मचाएगी धमाल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 7, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Bajaj Auto ने अपनी Pulsar N160 रेंज को एक्सटेंड करते हुए दो नए वेरिएंट्स- N160 S और N160 SS पेश किए हैं. इनकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 1,33,511 रुपये और 1,42,585 रुपये रखी गई है. इन नए मॉडल्स के साथ मौजूदा 2-वाल्व वाली N160 को भी सेल किया जाएगा. दोनों मॉडल्स में नया 164.5 सीसी ऑयल-कूल्ड, 4-वाल्व सिंगल-सिलेंडर इंजन है.

ये 18.5 पीएस पावर और 14.4 एनएम टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये पुराने इंजन से करीब 2.5 पीएस ज्यादा पावरफुल है. इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी (ETB) के साथ चार राइड मोड्स (रोड, रेन, स्पोर्ट, ऑफ-रोड) और क्रॉल टेक्नोलॉजी मिलती है. N160 SS में ट्रैक्शन कंट्रोल भी है. ये मात्र 4.5 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ती है. कलर ऑप्शन में अटलांटिक ब्लू, पर्ल मेटालिक व्हाइट और ब्रुकलिन ब्लैक शामिल है.

डिजाइन डिटेल

दोनों वेरिएंट्स स्पोर्टी लुक के साथ आए हैं. बेहतर एर्गोनॉमिक्स और प्रीमियम स्टाइलिंग दी गई है. 37 मिमी USD फ्रंट फॉर्क्स (पहले 33 मिमी थे) और बड़ा 300 मिमी फ्रंट डिस्क ब्रेक मिले हैं. व्हीलबेस 1348मिमी, ग्राउंड क्लियरेंस 165मिमी, सीट हाइट 795मिमी और कर्ब वेट 151किग्रा पहले जैसा ही है.14 लीटर फ्यूल टैंक भी अपरिवर्तित है.

फीचर्स और सेफ्टी

N160 S में LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन है. N160 SS में 5-इंच TFT डिस्प्ले है, जिसमें गूगल मैप्स मिररिंग (बजाज की पहली स्पोर्ट्स बाइक में), ब्लूटूथ + वाई-फाई कनेक्टिविटी और एडजस्टेबल लीवर्स मिलते हैं. दोनों में चार राइड मोड्स और क्रॉल टेक्नोलॉजी (लो स्पीड पर आसान राइडिंग) उपलब्ध हैं.

N160 SS में रिस्पॉन्सिव ट्रैक्शन कंट्रोल है, जो ग्रिप बनाए रखने में मदद करता है. दोनों में डुअल-चैनल ABS की उम्मीद है. बड़े फ्रंट डिस्क और अपग्रेडेड सस्पेंशन से ब्रेकिंग और हैंडलिंग बेहतर हुई है.

इंजन और परफॉर्मेंस

नया 164.5सीसी, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन 18.5 पीएस पावर और 14.4 एनएम टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ये सेगमेंट में सबसे पावरफुल और क्विक क्लेम किया गया है. 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ लेती है. ETB से थ्रॉटल रिस्पॉन्स बेहतर हुआ है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։