Ավտո նորություններ

Best Automatic Cars Under ₹10 Lakh in India: Honda Amaze, Kylaq, Punch & Swift; देखिए पूरी लिस्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Honda Amaze : ये देश की सबसे पॉपुलर और भरोसेमंद कॉम्पैक्ट सेडान कारों में से एक है, जो अपने स्मूथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के लिए जानी जाती है. इस बजट में इसके V पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹9.81 लाख से शुरू होती है. ये सेडान उन फैमिली के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है, जो कम बजट में एक बेहद आरामदायक सफर और एक प्रीमियम ब्रांड की गाड़ी चाहते हैं.

इसमें ग्राहकों को एडवांस्ड सीवीटी (CVT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पैडल शिफ्टर्स का विकल्प भी मिलता है, जो ड्राइविंग के मजे को दोगुना कर देता है. इसके मेन फीचर्स में फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और होंडा सेंसिंग (एडास – ADAS) तकनीक शामिल है. इस कार का 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन काफी शांत है और ये सीवीटी गियरबॉक्स के साथ लगभग 19.46 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज निकाल कर देता है.

Skoda Kylaq: स्कोडा की इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ने भारतीय बाजार में अपनी मजबूत बनावट और जर्मन इंजीनियरिंग के दम पर तहलका मचा रखा है. ₹10 लाख के बजट के अंदर इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट की बात करें, तो इसका Classic Plus AT वेरिएंट लगभग ₹9.25 लाख (एक्स-शोरूम) की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है. सेफ्टी के मामले में ये गाड़ी समझौता नहीं करती है और ये ग्राहकों को एक प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरिएंस प्रदान करती है.

इस कार में 1.0-लीटर का दमदार टीएसआई (TSI) टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और एक मजबूत चेसिस दी गई है. माइलेज के मामले में स्कोडा कायलैक का ये ऑटोमैटिक वेरिएंट कंपनी के दावों के अनुसार लगभग 19.05 किलोमीटर प्रति लीटर (kmpl) का बेहतरीन माइलेज देता है.

Tata Punch: ये देश की सबसे सुरक्षित और सबसे ज्यादा बिकने वाली माइक्रो एसयूवी में से एक है, जिसे ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट की शुरुआत Pure Plus AMT से होती है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹7.54 लाख है. ये एसयूवी हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और एसयूवी लुक के साथ कम बजट में ऑटोमैटिक का मज़ा देती है.

टाटा पंच में 1.2-लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जुड़ा हुआ है. इसके टॉप-एंड फीचर्स में टचस्क्रीन डिस्प्ले, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स, क्रूज कंट्रोल और सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग शामिल हैं. माइलेज की बात करें तो इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट सड़कों और ड्राइविंग कंडीशन के आधार पर लगभग 18.8 से 20.09 किमी प्रति लीटर का माइलेज आसानी से दे देता है.

Maruti Suzuki Swift: ये अपने स्पोर्टी लुक, शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन रीसेल वैल्यू के कारण हमेशा से भारतीय युवाओं की पहली पसंद रही है. इसके ऑटोमैटिक (AMT) वेरिएंट्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.04 लाख (VXi AMT) से लेकर ₹8.65 लाख (ZXi Plus AMT) तक जाती है. कम बजट में स्पोर्टी फील और बिना किसी परेशानी के चलने वाली ऑटोमैटिक कार चाहनें वालों के लिए ये सबसे बेस्ट है.

नई जनरेशन की स्विफ्ट में बिल्कुल नया 1.2-लीटर जेड-सीरीज का तीन-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो बेहद रिफाइंड है. सेफ्टी के लिए इसमें अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड असिस्ट और ईएसपी स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा इसमें सुजुकी कनेक्ट और बड़ी टचस्क्रीन मिलती है. माइलेज के मामले में ये कार सबसे आगे है, इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट 25.75 किमी प्रति लीटर का जबर्दस्त माइलेज देता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։