Ավտո նորություններ

Best Bikes Under ₹2 Lakh in India 2026: MT-15, Hunter 350, NS400Z से KTM Duke तक दमदार ऑप्शन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
TVS Ronin 2 2026 03 703befd2abe5ded0b9c4b7e4c26da209 1200x630.jpg
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Best Bikes Under 2 lakh in India: दो लाख रुपये के अंदर बेस्ट बाइक की तलाश कर रहे युवा राइडर्स के लिए इंडियन ऑटो मार्केट में कमाल के विकल्प मौजूद है. इस बजट में परफॉरमेंस, स्टाइल, मॉडर्न फीचर्स और कम्फर्ट का शानदार मेल मिलता है. शहर की फुर्ती से लेकर हाईवे की ताकत और टूरिंग के आराम तक सब कुछ इस सेगमेंट की मोटरसाइकिल ऑफर करती हैं.

Yamaha MT-15 V2 की बिजली जैसी रफ्तार, Royal Enfield Hunter 350 और Classic 350 का रेट्रो चार्म, Bajaj Pulsar NS400Z की दमदार 400cc पावर, TVS Ronin की यूनिक वर्सेटाइलिटी, Honda CB350 H’ness की शानदार रिफाइनमेंट और KTM 200 Duke का रोमांच. ये सभी बाइक्स वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन हैं. आइए, इनकी कीमत और खासियत पर एक नजर डालते हैं.

Yamaha MT-15 V2

अगर आप शहर की सड़कों पर बिजली जैसी रफ्तार और फुर्ती चाहते हैं, तो ये बाइक आपके लिए है. इसका 155cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन छोटा जरूर है, ल किन ये अपने सेगमेंट में सबसे एडवांस है. इसमें USD फोर्क्स और एल्युमीनियम स्विंगआर्म जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं जो इसे बेहतरीन हैंडलिंग देते हैं. लगभग ₹1.74 लाख की एक्स-शोरूम कीमत वाली ये बाइक अपने आक्रामक लुक और शानदार माइलेज की वजह से युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है.

Royal Enfield Hunter 350

हंटर 350 रॉयल एनफील्ड की सबसे हल्की और फुर्तीली बाइक है, जिसे खास तौर पर शहर के भारी ट्रैफिक को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसका रेट्रो-मॉडर्न लुक और कम सीट हाइट इसे नए राइडर्स के लिए भी चलाने में बेहद आसान बनाती है. इसका 349cc का इंजन बहुत स्मूथ टॉर्क देता है. ₹1.49 लाख की शुरुआती कीमत से आने वाली ये बाइक स्टाइल और परफॉरमेंस का एक किफायती पैकेज है.

Bajaj Pulsar NS400Z

इस बजट में ये भारत की सबसे शक्तिशाली बाइक मानी जाती है, जिसमें डोमिनार वाला 373cc का दमदार इंजन लगा है. ये बाइक हाईवे पर लंबी दूरी तय करने और तेज रफ्तार के लिए परफेक्ट है. इसमें राइड-बाय-वायर, ट्रैक्शन कंट्रोल और कई राइडिंग मोड्स जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. ₹1.85 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर बजाज ने इसे लॉन्च करके उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प दिया है, जो कम बजट में 400cc का मजा लेना चाहते हैं.

TVS Ronin

ये बाइक स्क्रैम्बलर और क्रूजर का एक यूनिक मेल है, जिसे आप किसी एक कैटेगरी में नहीं बांध सकते. इसका 225cc इंजन बहुत ही रिफाइंड है और बेहतरीन लो-एंड टॉर्क के साथ आता है, जो पहाड़ों और खराब सड़कों पर भी अच्छा प्रदर्शन करता है. गोल्ड फिनिश USD फोर्क्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स इसे काफी प्रीमियम बनाते हैं. ₹1.46 लाख की शुरुआती कीमत वाली ये बाइक अपनी वर्सटाइल राइडिंग के लिए जानी जाती है.

Honda CB350 H’ness

अगर आप क्लासिक लुक के साथ बेहतरीन रिफाइनमेंट और स्मूथनेस चाहते हैं, तो होंडा की ये बाइक लाजवाब है. इसका इंजन इतना शांत है कि आपको तेज रफ्तार पर भी वाइब्रेशन का अहसास नहीं होगा. इसमें मिलने वाला स्लिपर क्लच और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल इसे अपनी कैटेगरी की सबसे सुरक्षित और आरामदायक बाइक्स में से एक बनाता है. ₹1.92 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर ये बाइक लॉन्ग टूरिंग के शौकीनों के लिए अच्छा ऑप्शन है.

KTM 200 Duke

ये भारत में परफॉरमेंस बाइक्स की असली पहचान है, जिसका हाई-रेविंग इंजन और शार्प डिजाइन इसे भीड़ से बिल्कुल अलग दिखाता है. इसमें मिलने वाले डब्ल्यूपी सस्पेंशन और बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम राइडर को हर मोड़ पर गजब का कॉन्फिडेंस देते हैं. ये बाइक उन लोगों के लिए बनी है जिन्हें हर पल रोमांच और तेज रफ्तार पसंद है. ₹1.94 लाख की एक्स-शोरूम कीमत वाली ये बाइक अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा एग्रेसिव थ्रॉटल रिस्पॉन्स के लिए पॉपुलर है.

Royal Enfield Classic 350

ये एक बाइक नहीं बल्कि भारतीय सड़कों का एक इमोशन है जो नए जे-प्लेटफॉर्म इंजन के साथ अब पहले से कहीं ज्यादा स्मूथ हो गई है. इसकी सिग्नेचर ‘थंप’ वाली आवाज और आरामदायक राइडिंग पोस्चर आज भी इसे टूरिंग के लिए सबकी पहली पसंद बनाता है. पुराने जमाने के चार्म और मॉडर्न तकनीक के इस संगम की कीमत ₹1.83 लाख से शुरू होती है.

Bajaj Pulsar N250

ये कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल्स तक सबको पसंद आती है. इसका इंजन काफी टॉर्की है, जिससे आपको शहर के ट्रैफिक में बार-बार गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. नए अपडेट के साथ इसमें अब डिजिटल कंसोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी जुड़ गए हैं. ₹1.51 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर येबाइक परफॉरमेंस, लुक्स और कम मेंटेनेंस के बीच एक बहुत ही सटीक संतुलन बनाए रखती है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։