Ավտո նորություններ

Best SUV Under ₹10 Lakh: Kia Sonet, Tata Nexon, XUV 3XO, Venue और Kylaq में कौन है सबसे बेहतर? जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 12, 2026
6 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

₹10 लाख के बजट में कौन सी SUV सेफ्टी, फीचर्स या परफॉर्मेंस में सबसे दमदार है? Kia Sonet से लेकर Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO तक, हर कार अपने सेगमेंट में खास है. अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये तुलना आपके लिए बेहद जरूरी है. जानिए कौन सी कार आपके बजट और जरूरतों पर सबसे सही बैठती है.

ख़बरें फटाफट

360 डिग्री कैमरा, सनरूफ और 6 एयरबैग! ये हैं ₹10 लाख से सस्ती देश की टॉप-5 SUVZoom

₹10 लाख से सस्ती टॉप-5 SUV की लिस्ट देखिए.

Kia Sonet: सोनेट अपनी प्रीमियम अपील और शानदार फीचर्स के लिए जानी जाती है. ₹10 लाख के बजट में आपको इसके HTE, HTK और HTK+ जैसे वेरिएंट्स मिल जाते हैं. ये कार उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो कम बजट में भी एक ‘बड़ी गाड़ी’ वाला अहसास और मॉडर्न डैशबोर्ड लेआउट चाहते हैं.
सोनेट में 1.2L पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं. सेफ्टी के लिहाज से अब इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स मिलते हैं, जो इसे इस बजट में काफी सुरक्षित बनाते हैं. इसका मस्कुलर डिज़ाइन और शानदार ग्रिल सड़क पर इसे एक अलग और दमदार पहचान दिलाते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.30 लाख से शुरू होती है.
Tata Nexon: भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक Tata Nexon अपने 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग के लिए मशहूर है. ₹10 लाख के अंदर इसके Smart और Pure ट्रिम्स आसानी से आ जाते हैं. अगर आपकी प्राथमिकता मजबूती और सेफ्टी है, तो नेक्सॉन इस लिस्ट में सबसे ऊपर आती है.
नेक्सॉन का ग्राउंड क्लीयरेंस और सस्पेंशन खराब रास्तों के लिए बेस्ट हैं. इसमें आपको टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो ड्राइविंग को मजेदार बनाता है. केबिन के अंदर काफी जगह है और तीन एडल्ट रियर सीट पर आराम से बैठ सकते हैं, जो इसे एक परफेक्ट फैमिली SUV बनाता है. इसे ₹7.37 लाख की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है.
Skoda Kylaq: स्कोडा की ये नई पेशकश भारतीय बाजार में तहलका मचा रही है. ये कार उन लोगों के लिए है, जिन्हें सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और शानदार ड्राइविंग डायनामिक्स पसंद हैं. ₹10 लाख के बजट में इसके शुरुआती वेरिएंट्स Classic और Classic+ शानदार वैल्यू-फॉर-मनी प्रदान करते हैं.
Kylaq में 1.0L TSI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अपनी क्लास में सबसे ज्यादा टॉर्क और पावर देने के लिए जाना जाता है. इसका क्लीन और यूरोपीय डिज़ाइन इसे बाकी भीड़ से अलग बनाता है. अगर आपको ड्राइविंग का शौक है, तो यह कार आपको निराश नहीं करेगी. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.59 लाख से शुरू होती है.
Hyundai Venue: ये अपने रिफाइंड इंजन और स्मूथ ड्राइविंग अनुभव के लिए जानी जाती है. इसका डिज़ाइन काफी सोफिस्टिकेटेड है और इसमें हुंडई की भरोसेमंद सर्विस का साथ मिलता है. ₹10 लाख के अंदर इसके E, S और S(O) वेरिएंट्स ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर हैं.
वेन्यू का इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टिविटी फीचर्स सेगमेंट में सबसे स्मूथ हैं. इसमें आपको अच्छी विजिबिलिटी और हल्का स्टीयरिंग मिलता है, जिससे शहर की भीड़-भाड़ में इसे चलाना बहुत आसान हो जाता है. ये उन युवाओं के लिए बेस्ट है, जो टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता देते हैं. ग्राहक इसे ₹7.99 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं.
Mahindra XUV 3XO: ये अपने सेगमेंट की सबसे चौड़ी कार है. इसका मतलब है कि इसमें सबसे बेहतरीन शोल्डर रूम मिलता है. ₹10 लाख के बजट में इसके MX1, MX2 और MX3 वेरिएंट्स शानदार परफॉरमेंस और स्पेस का कॉम्बो देते हैं.
इस कार में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो इस बजट की दूसरी कारों में नहीं मिलते, जैसे कि लेवल-2 ADAS (हायर वेरिएंट्स में) और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल. इसका टर्बो पेट्रोल इंजन बहुत ही ताकतवर है, जो हाइवे पर ओवरटेकिंग को बेहद आसान और सुरक्षित बना देता है. XUV 3XO की एक्स शोरूम कीमत ₹7.54 लाख से शुरू होती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։