Ավտո նորություններ

Blinq Mobility Micro EV: 250KM रेंज, 2 मिनट 48 सेकंड में बैटरी स्वैप, कीमत होगी किफायती

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 9, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

गुरुग्राम की एक EV स्टार्टअप कंपनी Blinq Mobility भारतीय सड़कों पर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई दिशा देने की तैयारी कर रही है. कंपनी फिलहाल एक ऐसा ईवी मॉडल डेलवप कर रही है, जो 250 किमी से ज्यादा रेंज को मात्र 2 मिनट 48 सेकंड में रिचार्ज कर सकती है. ये शहर की व्यस्त जिंदगी और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है.

यह माइक्रो EV थ्री-व्हीलर्स की कीमत के आसपास उपलब्ध होने वाली है, जिससे आम आदमी और राइड-हेलिंग ड्राइवर्स के लिए EV खरीदना आसान हो जाएगा. बैटरी को BaaS मॉडल में रखकर वाहन की लागत 40% तक कम करने का प्लान है. Blinq का फोकस शहरी कम्यूट, कम मेंटेनेंस और जीरो डाउनटाइम पर है, जो भारत की EV एडॉप्शन चुनौतियों को सीधे टारगेट करता है. प्रोटोटाइप पहले ही रोड टेस्टिंग पूरा कर चुका है और कंपनी स्वैपिंग स्टेशंस का नेटवर्क विकसित कर रही है. आइए इसकी डिजाइन से लेकर पावरट्रेन और रेंज डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

Blinq की EV कॉम्पैक्ट और शहर के लिए परफेक्ट है. ये Tata Nano जैसी मॉडिफाइड लुक वाली माइक्रो कार है, जिसमें LED हेडलाइट्स, ग्लॉस ब्लैक फ्रंट स्ट्रिप और Blinq लोगो शामिल है. प्रोप्राइटरी कंपोजिट मैटेरियल से बने बॉडी पैनल्स हल्के, मजबूत और स्टील से बेहतर हैं, जो वजन कम करते हुए टूलिंग खर्च भी घटाते हैं. स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनी ये कार आसानी से भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर मैन्यूवर कर सकती है, जबकि आकर्षक और मॉडर्न लुक यंग खरीदारों को आकर्षित करेगी.

इसका इंटीरियर स्पेशियस और एर्गोनॉमिक है, जो 5 सीटिंग कैपेसिटी ऑफर करता है. आरामदायक सीटिंग, क्लीन फिनिश और साइलेंट केबिन लंबी ड्राइव को आसान बनाते हैं. डैशबोर्ड पर रोटरी कंट्रोलर से ‘Swap’ या ‘S’ मोड एक्टिवेट किया जा सकता है. प्रीमियम टच और प्रैक्टिकल स्टोरेज के साथ ये फैमिली और फ्लीट यूज दोनों के लिए उपयुक्त है.

फीचर्स और सेफ्टी

कार में पावर स्टीयरिंग, एयर कंडीशनर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, बैटरी सेवर मोड और कन्वीनियंस फीचर्स शामिल हैं. बैटरी स्वैपिंग के अलावा प्लग-इन चार्जिंग का भी सपोर्ट है. फ्लीट वर्जन में अतिरिक्त ऑपरेशनल फीचर्स दिए जाएंगे. ये AI और स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस है, जो एफिशिएंसी बढ़ाती है.

सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए चार-पॉइंट सीट बेल्ट्स, क्रैश एब्जॉर्बिंग स्ट्रक्चर, ABS, हिल असिस्ट, स्पीड अलर्ट और अन्य सेफ्टी सिस्टम्स दिए गए हैं. स्वैपिंग प्रोसेस में रोबोटिक आर्म्स, व्हील क्लैंप्स और मल्टीपल सेफ्टी चेक्स सुनिश्चित करते हैं कि बैटरी सुरक्षित रहे.

पावरट्रेन और रेंज

ये डेडिकेटेड EV प्लेटफॉर्म पर बनी है. बैटरी कैपेसिटी अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं है, लेकिन स्वैप के बाद इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर 252 किमी रेंज दिखाई गई. आपको बता दें कि बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी के जरिए 250 किमी से ज्यादा रेंज को मात्र 2 मिनट 48 सेकंड में रिचार्ज किया जा सकेगा. ये पारंपरिक फास्ट चार्जिंग की बजाय पूरी बैटरी को बदलने का आसान तरीका है. यहां पर चार्जिंग नहीं बल्कि मात्र 2 मिनट 48 सेकंड में बैटरी स्वैपिंग की बात कही गई है.

नोट- Blinq Mobility की इस अपकमिंग कार को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल इंफॉर्मेशन हमारे पास नहीं है. ऊपर दी गई जानकारी हमने मीडिया रिपोर्ट्स से जुटाई है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։