Ավտո նորություններ

Indian Car Market में उछाल: 4.20 लाख गाड़ियां बिकीं, Tata Motors ने मारी बड़ी छलांग

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

इंडियन कार मार्केट में समय के साथ गाड़ियों की मांग बढ़ रही है. पिछले महीने भी यही देखने को मिला. एक ओर Maruti Suzuki ने हमेशा की तरह नंबर-1 का ताज अपने पास ही रखा है. वहीं, Tata Motors ने Mahindra और Hyundai को लीड करते हुए दूसरे नंबर पर स्थान बनाया है.

पिछले महीने मार्केट के अंदर कुल 4,20,523 नई गाड़ियां बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कुल 3,80,689 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 10.46 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. आइए, कंपनी-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

Maruti Suzuki

लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति है. पिछले महीने इनकी कुल 1,61,000 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में मारुति द्वारा सेल की गईं कुल 1,60,791 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई मात्र 209 यूनिट 0.13 प्रतिशत की ‘न’ के बराबर बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tata Motors

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर टाटा मोटर्स है. पिछले महीने इन्होंने कुल 62,239 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इनकी कुल 46,435 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra

लिस्ट में तीसरे नंबर पर महिंद्रा है. इसे पिछले महीने कुल 60,018 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 50,420 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai

लिस्ट में चौथे नंबर पर हुंडई पहुंच गई है. फरवरी 2026 में इसकी कुल 52,407 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं हुंडई की कुल 47,727 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 9.81 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota

बिक्री में बढ़ोतरी की दम पर टोयोटा ने टॉप-5 कंपनियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया. पिछले महीने इसकी कुल 30,737 यूनिट बिकी. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कुल 26,414 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16.37 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई फरवरी 2025 की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Kia India की 27,610 यूनिट, Skoda की 6361 यूनिट, Honda की 5629 यूनिट, MG की 4857 यूनिट, Renault की 3495 यूनिट, VW की 2639 यूनिट, Nissan की 2230 यूनिट, Citroen की 950 यूनिट और Jeep की मात्र 251 यूनिट बिकी हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։