Տեխնիկական նորություններ

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर आ गया बंपर डिस्काउंट, यहां मिल रहा हजारों की बचत का मौका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 27, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

सैमसंग ने हाल ही में अपनी नई Samsung Galaxy S25 Ultra 5G सीरीज को लॉन्च किया है. नए मॉडल लॉन्च होते ही पिछले साल आई Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट आ गया है. अगर Galaxy S25 Ultra की बात करें तो इस पर अभी 20,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है. ऐसे में अगर आप शानदार फीचर्स और दमदार कैमरे वाला फोन लेने की सोच रहे हैं तो इस डील का फायदा उठाने का यह शानदार मौका है. आइए S25 Ultra के स्पेसिफिकेशंस और इस पर मिल रही डील के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

S25 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसमें क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट  लगा है, जिसे 12GB रैम से पेयर किया गया है. फोटो और वीडियो के लिए फोन के रियर में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 10MP का एडिशनल 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है. इसके फ्रंट में 12MP का सेंसर लगा हुआ है. फोन में लगा 5,000mAh का बैटरी पैक 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

कहां मिल रही डील?

भारत में Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. अभी आपको इसे खरीदने के लिए इतनी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है. अभी अमेजन पर इस फोन का Titanium Whitesilver (12GB+256GB) वेरिएंट 20,000 रुपये से ज्यादा के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 1,09,490 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा इस पर 1500 रुपये का बैंक ऑफर और 3284 रुपये का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है. इस तरह देखा जाए तो यह फोन लगभग 25,000 रुपये की छूट के साथ अवेलेबल है.

Google Pixel 10 पर भी बंपर डिस्काउंट

Google Pixel 10 पर भी इस समय छूट मिल रही है. 79,999 रुपये की कीमत वाले इस फोन का इंडिगो कलर वेरिएंट (12GB+256GB) अमेजन पर 69,499 रुपये में लिस्टेड है. इस फ्लैट डिस्काउंट के साथ फोन की खरीद पर कैशबैक और बैंक ऑफर्स के तौर पर 3500 रुपये की एडिशनल छूट भी मिल रही है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։