Ավտո նորություններ

BYD Sealion 7 का सस्ता वेरिएंट लॉन्च! ₹41.90 लाख कीमत, 520KM रेंज; फीचर्स भी दमदार

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 20, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

BYD इंडिया ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी Selion 7 की रेंज में नया एंट्री-लेवल वेरिएंट डायनामिक लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41.90 लाख रुपये रखी गई है. ये वेरिएंट मौजूदा प्रीमियम और परफॉर्मेंस वेरिएंट्स से सस्ता है, जिससे प्रीमियम ईवी सेगमेंट में ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच आसान हो गई है.

सीलियन 7 डायनामिक में 71.8 kWh की ब्लेड बैटरी दी गई है, जो NEDC साइकिल पर 520 किलोमीटर तक की रेंज क्लेम करती है. 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार ये सिर्फ 7.3 सेकंड में हासिल करती है. कार ई-प्लेटफॉर्म 3.0 पर बनी है और इसमें सेल-टू-बॉडी टेक्नोलॉजी व इंटेलिजेंस टॉर्क अडैप्टेशन कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद हैं.

वेरिएंट ऑप्शन और वारंटी डिटेल

ये वेरिएंट 4 अलग-अलग वेरिएंट ऑप्शन- अटलांटिस ग्रे, कॉसमॉस ब्लैक, अरोरा व्हाइट और शार्क ग्रे के साथ आते हैं. कंपनी के ‘सेलिब्रेट योर ड्रीम्स विद BYD’ फेस्टिव कैंपेन के तहत खरीदारों को 7 kW होम चार्जर (इंस्टॉलेशन सहित), 10 साल का रोडसाइड असिस्टेंस और लो-वोल्टेज LFP बैटरी पर 10 साल या 1.5 लाख किमी की एक्सटेंडेड वारंटी मुफ्त मिल रही है. सीलियन 7 पहले ही भारत में 4,000 से ज्यादा यूनिट सेल का आंकड़ा पार कर चुकी है.

डिजाइन और इंटीरियर

इसका एक्सटीरियर डिजाइन ओशन-इंस्पायर्ड है. LED हेडलैम्प्स, डीआरएल, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 20-इंच वेव स्विंग व्हील हब और हैंड्स-फ्री इलेक्ट्रिक टेलगेट इसकी खासियत हैं. डायमेंशन की बात करें, तो ये लगभग 4,830 मिमी लंबी, 1,925 मिमी चौड़ी और 1,620 मिमी ऊंची है और इसका व्हीलबेस 2,930 मिमी है.

इंटीरियर में 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 15.6-इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है. इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड एडजस्टमेंट और स्पेसियस केबिन मिलता है. बूट स्पेस करीब 500 लीटर और फ्रंक भी उपलब्ध है.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स में पैनोरमिक रूफ, NFC कार्ड की, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम शामिल हैं. सेफ्टी में 11 एयरबैग्स, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और ISOFIX एंकर पॉइंट्स स्टैंडर्ड हैं. यूरो NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है.

बैटरी, मोटर और रेंज

इसमें 71.8 kWh ब्लेड (LFP) बैटरी पैक है, जबकि हाई वेरिएंट्स में 82.56 kWh पैक मिलता है. रियर-व्हील ड्राइव सिंगल मोटर से 0-100 की स्पीड पकड़ने में ये 7.3 सेकंड का समय लगाती है. इसकी NEDC क्लेम्ड रेंज 520 किमी है. कुल मिलाकर सीलियन 7 डायनामिक प्रीमियम ईवी को और किफायती बनाता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։