Տեխնիկական նորություններ

ChatGPT से हमेशा के लिए हट रहा है GPT-4o! OpenAI के इस फैसले से यूजर्स के लिए क्या-क्या बदल जाएगा?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 1, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

ChatGPT: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने एक बड़ा फैसला लिया है. कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपने चैटबॉट से GPT-4o को हमेशा के लिए हटाने जा रही है. इसके साथ ही कुछ और पुराने AI मॉडल्स भी बंद किए जाएंगे. यह जानकारी OpenAI ने आधिकारिक तौर पर अपनी वेबसाइट पर साझा की है. अच्छी बात यह है कि इन बदलावों के लागू होने में अभी समय है, क्योंकि तय तारीख 13 फरवरी 2026 रखी गई है.

कौन-कौन से मॉडल होंगे बंद

OpenAI जिन AI मॉडल्स को रिटायर करने जा रही है, उनमें GPT-4o के साथ GPT-5 के दोनों वर्जन (Instant और Thinking), GPT-4.1, GPT-4.1 mini और OpenAI o4-mini शामिल हैं. हालांकि, जो लोग OpenAI के APIs का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए फिलहाल किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

GPT-4o का सफर रहा उतार-चढ़ाव भरा

GPT-4o को मई 2024 में लॉन्च किया गया था और बहुत कम समय में इसने अपनी अलग पहचान बना ली. यूजर्स को इसका नेचुरल और फ्रेंडली बातचीत का अंदाज काफी पसंद आया. लेकिन अगस्त में OpenAI ने इसे हटाकर GPT-5 को डिफॉल्ट मॉडल बना दिया. यह फैसला यूजर्स को रास नहीं आया और सोशल मीडिया पर नाराजगी दिखने लगी. इसके बाद कंपनी को GPT-4o को दोबारा वापस लाना पड़ा. OpenAI ने खुद माना कि Plus और Pro यूजर्स में से कई लोग आइडिया सोचने और क्रिएटिव काम के लिए GPT-4o पर ही भरोसा करते थे.

अब GPT-4o को क्यों किया जा रहा है बंद

OpenAI का कहना है कि अब GPT-4o का इस्तेमाल बहुत कम रह गया है. किसी भी दिन इसे चुनने वाले यूजर्स की संख्या सिर्फ 0.1 प्रतिशत के आसपास है. वहीं GPT-5.2 अब ज्यादातर यूजर्स की जरूरतें पूरी कर रहा है. ऐसे में पुराने मॉडल्स को हटाकर कंपनी उन तकनीकों पर ज्यादा ध्यान देना चाहती है जिन्हें लोग वास्तव में इस्तेमाल कर रहे हैं.

पसंदीदा अंदाज को जिंदा रखने की कोशिश

OpenAI यह भी साफ कर चुकी है कि जो लोग GPT-4o के दोस्ताना और सहज अंदाज को पसंद करते थे, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. यूजर्स की प्रतिक्रिया के बाद कंपनी ने नए मॉडल्स में Friendly मोड और टोन एडजस्ट करने वाले स्लाइडर्स जैसे फीचर्स जोड़े हैं. इनका मकसद यही है कि बातचीत का वही अपनापन बना रहे, बस टेक्नोलॉजी और ज्यादा एडवांस हो.

Sam Altman ने पहले ही दे दिया था संकेत

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने पहले ही भरोसा दिलाया था कि GPT-4o को हटाने से पहले यूजर्स को पूरा समय और जानकारी दी जाएगी. अब जब 2026 की पक्की तारीख सामने आ चुकी है तो यूजर्स के पास नए ChatGPT मॉडल्स को अपनाने और उनकी आदत डालने के लिए पर्याप्त वक्त है.

यह भी पढ़ें:

एलन मस्क अंतरिक्ष में AI डेटा सेंटर क्यों बनाना चाहते हैं? जानिए क्या है पूरा प्लान

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment