Ավտո նորություններ

Chery की बड़ी तैयारी! भारत में एक साथ फाइल किए 3 नई कारों के पेटेंट, 1700 KM रेंज वाला मॉडल भी शामिल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 31, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Chery Automobile लगातार भारत के आईपी डायरेक्टरी में नए कार पेटेंट फाइल कर रही है. कंपनी ने हाल ही में तीन और वाहनों के डिजाइन पेटेंट दाखिल किए हैं. ये गाड़ियां चेरी के अलग-अलग सब-ब्रांड्स से जुड़ी हैं और इन्हें भारत में JSW मोटर्स जैसे ब्रांड्स के जरिए लॉन्च किया जा सकता है. हालिया पेटेंट में Chery Fulwin X3L boxy SUV, Chery Lepas L4 ICE SUV और Exeed Exlantix ES7 GT शामिल हैं.

कंपनी पहले भी कई मॉडल के पेटेंट फाइल कर चुकी है और अब इन तीन नए डिज़ाइनों के साथ उसकी मौजूदगी और बढ़ने की उम्मीद है. इन वाहनों में न्यू एनर्जी व्हीकल तकनीक से लेकर परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड मॉडल तक शामिल हैं, जो भारतीय बाजार की अलग-अलग जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. आइए इन तीनों पेंटेटेड मॉडल्स के बारे में जानते हैं.

Chery Fulwin X3L

फुलविन एक्स3एल चेरी के फुलविन सब-ब्रांड का सबसे बड़ा मॉडल है, जो खास तौर पर REV यानी रेंज एक्सटेंडिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लग-इन हाइब्रिड के रूप में उपलब्ध है. इसकी लंबाई 4,545 मिमी, चौड़ाई 1,950 मिमी, ऊंचाई 1,815 मिमी और व्हीलबेस 2,783 मिमी है. ये बॉक्सी और रग्ड लुक वाली एसयूवी है. इसके अंदर 15.6 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वाइड टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फाल्कन 500 इंटेलिजेंट ड्राइविंग सिस्टम, मेमोरी पार्किंग और रिमोट पार्किंग जैसे फीचर्स हैं.

पावरट्रेन में कुनपेंग गोल्डन आरईईवी सिस्टम है, जिसमें 1.5 लीटर पेट्रोल रेंज एक्सटेंडर इंजन और 33.7 किलोवाट-आवर तक बैटरी है. इसकी प्योर इलेक्ट्रिक रेंज 215 किमी तक है, जबकि AWD डुअल मोटर वर्जन में 422 बीएचपी पावर और 505 एनएम टॉर्क मिलता है. 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 4.7 सेकंड में हासिल होती है. हालांकि, इसके इंडियन वर्जन में कई बदलाव होंगे.

Chery Lepas L4

लेपास एल4 का आईसीई वर्जन अब पेटेंट हो चुका है. इसका फ्रंट कैस्केडिंग ग्रिल, लेपास लोगो, क्रोम सरराउंड, स्प्लिट एलईडी हेडलाइट्स और डीआरएल के साथ ब्कैल एलिमेंट काफी प्रॉमिनेंट है. साइड में स्लोपिंग रूफलाइन, आकर्षक अलॉय व्हील्स, ग्लॉस ब्लैक बॉडी क्लैडिंग और बॉडी कलर्ड व्हील आर्च हैं. रियर में स्लीक एलईडी टेललाइट्स, स्पोर्टी बंपर और फॉक्स डिफ्यूज़र हैं.

इसकी लंबाई 4,406 मिमी, चौड़ाई 1,820 मिमी, ऊंचाई 1,635 मिमी और व्हीलबेस 2,700 मिमी है. अंदर 13.2 इंच पोर्ट्रेट इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वाइड TFT क्लस्टर, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग पैड है. पावर में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगभग 145 बीएचपी और 255 एनएम टॉर्क के साथ आता है. 1.5 लीटर एनए पेट्रोल विकल्प भी उपलब्ध है.

Exeed Exlantix ES7 GT

एक्सीड एक्सलेंटिक्स ईएस7 जीटी एक परफॉर्मेंस शूटिंग ब्रेक स्टेशन वैगन है. इसकी लंबाई करीब 4,945 मिमी, चौड़ाई 1,930 मिमी, ऊंचाई 1,656 मिमी और व्हीलबेस 2,925 मिमी है. रूफ रेल्स, 21 इंच तक अलॉय व्हील्स, स्लोपिंग शूटिंग ब्रेक रूफलाइन, स्लीक एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टिंग एलईडी टेललाइट्स और बड़ा लोडिंग एपर्चर इसकी खासियत हैं.

अंदर 15.6 इंच सेंट्रल स्क्रीन, 12.3 इंच पैसेंजर स्क्रीन, 10.25 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेदर इंटीरियर और फॉक्स कार्बन फाइबर ट्रिम्स हैं. फाल्कन 700 एडास सूट भी मौजूद है. पावरट्रेन में करीब 41 किलोवाट-आवर बैटरी और 1.5 लीटर रेंज एक्सटेंडर इंजन है, जिससे रेंज 1,700 किमी तक पहुंच सकती है. 1000V आर्किटेक्चर और ट्रिपल मोटर लेआउट के कारण 0-100 किमी/घंटा तीन सेकंड से कम समय में संभव है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։