Citroën ने भारत में अपनी पॉपुलर कूप-एसयूवी Basalt का नया X कम्फर्ट एडिशन लॉन्च कर दिया है. Citroën Basalt X Comfort Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.75 लाख है. ये एडिशन स्टैंडर्ड मॉडल पर आधारित है लेकिन केबिन को और प्रीमियम बनाने, कम्फर्ट फीचर्स बढ़ाने और पर्सनलाइजेशन पर खास फोकस किया गया है. ये एयरक्रॉस कम्फर्ट एडिशन के बाद दूसरा ऐसा मॉडल है.
शहर की ट्रैफिक और लंबी ड्राइव दोनों के लिए आरामदायक एक्सपीरिएंस देने वाला ये वेरिएंट उन खरीदारों के लिए आकर्षक है जो स्टाइल, कम्फर्ट और वैल्यू चाहते हैं. बसाल्ट पहले से ही अपनी बोल्ड SUV-कूप डिजाइन, स्पेसियस केबिन और अच्छी परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है. नया एडिशन इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाता है. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
इसके एक्सटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ हैं. ये स्टैंडर्ड बसाल्ट की तरह ही बोल्ड SUV-कूप सिल्हूट, स्कल्प्टेड पियानो ब्लैक ग्रिल, सिग्नेचर चेवरॉन लोगो, LED विजन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 3D इफेक्ट टेल लैंप्स और अर्बन डायमंड-कट अलॉय व्हील्स के साथ आती है. ये डिज़ाइन अर्बन और कॉन्फिडेंट लुक देता है.
कम्फर्ट एडिशन का मुख्य आकर्षण इंटीरियर है. अब लेदरेट सीट्स स्टैंडर्ड हैं, जो केबिन को रिच और अपमार्केट फील देते हैं. पहली बार सेगमेंट में लामा लेदरेट सीट्स और थाई सपोर्ट के साथ टिल्ट कुशन दिया गया है. विंग्ड रियर हेडरेस्ट, एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम मैटेरियल्स के साथ केबिन ज्यादा लग्जरी लगता है. क्लास-लीडिंग केबिन स्पेस और 470 लीटर बूट स्पेस इसे फैमिली यूज के लिए परफेक्ट बनाते हैं.
फीचर्स और सेफ्टी
कंपनी क्यूरेटेड कम्फर्ट AXS पैक्स ऑफर कर रही है, जिनमें JBL प्रीमियम ऑडियो, 10-इंच एंड्रॉइड टचस्क्रीन, फ्रंट + केबिन डैश कैमरा (प्रेडिक्टिव सेफ्टी अलर्ट्स के साथ), रिवर्स पार्किंग कैमरा, वायरलेस चार्जर आदि शामिल हैं. 7-इंच TFT क्लस्टर, वायरलेस कनेक्टिविटी, CARA इंटेलिजेंट वॉइस असिस्टेंट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं. ये पैक्स खरीदारों को अपनी जरूरत के हिसाब से फीचर्स चुनने की आजादी देते हैं. ये 6 एयरबैग्स, ESP, ABS, EBD, हिल होल्ड जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है.
इंजन और परफॉरमेंस
ये 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है. इसे नेचुरली एस्पिरेटेड (82 PS, 115 Nm, 5-स्पीड MT) और टर्बो (110 PS, 190/205 Nm, 6-स्पीड MT/AT) इंजन के साथ खरीदा जा सकता है. ARAI क्लेम्ड माइलेज 18-19.5 kmpl तक है. ये अर्बन ड्राइविंग के लिए परफेक्ट है. इसका 180 mm ग्राउंड क्लियरेंस और अच्छा व्हीलबेस (2651 mm) इसे भारतीय सड़कों के लिए अच्छा ऑप्शन बनाता है.