Ավտո նորություններ

City, Elevate और Amaze की लो डिमांड! Honda को नहीं मिल रहे ज्यादा कस्टमर, एक्सपोर्ट भी घटा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 2, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Honda Cars India के लिए साल 2026 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. कंपनी ने जनवरी 2026 में पिछले साल के मुकाबले सेल में गिरावट देखी है. कंपनी ने जनवरी 2026 में कुल 6,941 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. इसमें डोमेस्टिक (घरेलू) सेल 6,193 यूनिट्स और एक्सपोर्ट 748 यूनिट रहा.

घरेलू बाजार में 6,193 यूनिट्स की बिक्री पिछले साल जनवरी 2025 के 7,325 यूनिट्स से 15.45% कम है. साल-दर-साल (YoY) ये गिरावट मुख्य रूप से बाजार में होंडा कारों की कम डिमांड, कंपटीशन और संभवतः कुछ मॉडल्स में डिमांड पैटर्न के बदलाव से जुड़ी हो सकती है. हालांकि, थोड़ी सी अच्छी खबर ये है कि दिसंबर 2025 की 5,807 यूनिट्स से मासिक आधार पर (MoM) सुधार दिखा है.

एक्सपोर्ट भी घटा

एक्सपोर्ट में स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण रही. जनवरी 2026 में केवल 748 यूनिट्स विदेश भेजी गईं, जो जनवरी 2025 के 4,979 यूनिट्स से 84.98% की भारी गिरावट दर्शाती है. इससे कुल बिक्री पिछले साल के 12,304 यूनिट्स से 43.59% कम हो गई. एक्सपोर्ट में ये तेज गिरावट होंडा के लिए चिंता का सबब बन सकती है. Honda Cars India मुख्य रूप से City और Elevate मॉडल्स को एक्सपोर्ट करती है, जो पहले मजबूत रहे हैं, लेकिन इस महीने प्रभावित दिखे.

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) कुणाल बहल ने कहा कि साल की शुरुआत मजबूत माहौल के साथ हुई है. Honda Amaze वैल्यू-फॉर-मनी ऑफरिंग के कारण मजबूत डिमांड ला रही है, जबकि City और Elevate स्थिर योगदान दे रहे हैं. कंपनी आने वाले महीनों में इस सकारात्मक गति को बनाए रखने के प्रति आश्वस्त है.

ग्राहकों को छूट दे रही होंडा

जनवरी 2026 में Honda ने आकर्षक ऑफर्स भी लॉन्च किए, जिनमें कुछ मॉडल्स पर ₹1.76 लाख तक की बचत (कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट्स आदि) शामिल थी. ये ऑफर्स चुनिंदा शहरों में Amaze, City (पेट्रोल और हाइब्रिड) और Elevate पर लागू थे, जो डिमांड बढ़ाने में मददगार साबित हुए.

कुल मिलाकर, घरेलू बाजार में मामूली रिकवरी के संकेत मिले हैं, लेकिन एक्सपोर्ट में बड़ी गिरावट ने कुल प्रदर्शन को प्रभावित किया. भारतीय ऑटो सेक्टर में SUV और EV की बढ़ती मांग के बीच Honda अपनी सेडान और कॉम्पैक्ट SUV रेंज पर फोकस कर रही है. नए प्रोडक्ट अपडेट्स और मजबूत रिटेल स्ट्रैटेजी से कंपनी 2026 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है. कंपनी के अभी Honda Elevate के रुप में एकमात्र SUV है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment