Ավտո նորություններ

Maruti Suzuki Invicto MPV पर 2.15 लाख तक छूट,

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Maruti Suzuki Invicto इंडियन मार्केट के अंदर MPV सेगमेंट में काफी पॉपुलर है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹24.97 लाख से शुरू होती है. अगर आप आने वाले दिनों में नई इनविक्टो खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज हैं. दरअसर, मारुति अपनी इस 7-सीटर कार की सेल बढ़ाने के लिए इस पर 2.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

NEXA शोरूम्स से बेची जाने वाली Premium MPV पर कंपनी कैश डिस्काउंट के रूप में ₹50,000 दे रही है. साथ ही, एक्सचेंज बोनस ₹1,00,000 या स्क्रैपेज बोनस ₹1,15,000 (इनमें से एक चुन सकते हैं) उपलब्ध है. पुराने मारुति मालिकों के लिए लॉयल्टी बोनस ₹50,000 और कॉर्पोरेट डिस्काउंट ₹15,000 तक मिल सकता है. ये सभी ऑफर्स मिलाकर अधिकतम बचत ₹2.15 लाख तक पहुंच जाती है. आइए, इसके डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर भी नजर डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

इनविक्टो का एक्सटीरियर प्रीमियम और मॉडर्न है. इसमें बड़ा क्रोम ग्रिल, LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, नया फ्रंट-रियर बम्पर और शार्क-फिन एंटीना जैसे फीचर्स हैं. ये लंबी और चौड़ी दिखती है, जिससे रोड प्रेजेंस काफी मजबूत है. इसकी लंबाई 4755 mm, चौड़ाई 1850 mm, हाइट 1795 mm और व्हीलबेस 2850 mm है, ग्राउंड क्लीयरेंस लगभग 185 mm है.

केबिन बहुत लग्जरी और स्पेसियस है. लेदरेट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, कप्पर इंसर्ट्स, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सेकेंड रो में कैप्टेन सीट्स (7-सीटर में) और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स हैं. ये 7 या 8 सीटर ऑप्शन में आती है, जिसमें काफी लेग रूम और हेड रूम मिलता है. थर्ड रो भी कम्फर्टेबल है.

फीचर्स और सेफ्टी

इनविक्टो फीचर्स से लैस है. इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Apple CarPlay और Android Auto के साथ), क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग), वायरलेस चार्जिंग और Suzuki Connect (रिमोट फंक्शन्स और e-Call) जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स (फ्रंट, साइड और कर्टन), ABS with EBD, ESC, हिल होल्ड असिस्ट और TPMS शामिल है.

इंजन और माइलेज

इनविक्टो में 1987 cc (2.0-लीटर) स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन है, जो e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. ये इंजन 150 bhp पावर और 188 Nm टॉर्क देता है, जबकि हाइब्रिड सिस्टम के साथ कॉम्बाइंड आउटपुट 184-186 bhp तक पहुंचता है. ARAI क्लेम्ड माइलेज 23.24 kmpl है. ये सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड है. कोई प्लग-इन नहीं है और इसकी फ्यूल एफिशिएंसी बहुत अच्छी है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։