Տեխնիկական նորություններ

Father of Internet Vinton Cerf कौन हैं? जानिए इंटरनेट की शुरुआत में उनका योगदान

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Father Of Internet: फादर ऑफ इंटरनेट कहे जाने वाले Vinton Cerf इसी महीने रिटायर हो रहे हैं. गूगल में Chief Internet Evangelist के तौर पर काम कर रहे Cerf अगले हफ्ते अपना पद छोड़ देंगे. वो पिछले 20 सालों से गूगल के साथ जुड़े हुए हैं. हालांकि, अभी तक Cerf और गूगल की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन एक इवेंट में Cerf का इंट्रोडक्शन देते वक्त प्रेजेंटर ने उनके रिटायर होने की जानकारी दी है. आइए जानते हैं कि इंटरनेट की शुरुआत में Cerf का क्या योगदान है.  

कैसे की इंटरनेट की शुरुआत?

Cerf की उम्र अब 83 साल हो चुकी है. 1973 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने Robert Kahn के साथ नेटवर्किंग प्रोटोकॉल बनाए थे, जो आगे चलकर इंटरनेट बन गए. इन दोनों ने मिलकर ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल (TCP) और इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) को डिजाइन करना शुरू किया, जिससे अलग-अलग कंप्यूटर नेटवर्क एक-दूसरे से बातचीत कर सकते हैं. इसी प्रोटोकॉल को इंटरनेट की नींव माना जाता है और इसे तैयार करने के लिए Cerf और Kahn को फादर ऑफ इंटरनेट भी कहा जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें यह काम करने में लगभग 6 महीने का समय लगा था.

TCP/IP तक ही सीमित नहीं रहा काम

इंटरनेट की शुरुआत में Cerf का योगदान सिर्फ TCP/IP प्रोटोकॉल बनाने तक ही सीमित नहीं है. 1976 में उन्होंने डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट एजेंसी (DARPA) के साथ काम करना शुरू किया. यह डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस की एजेंसी थी और यही डिपार्टमेंट 1969 से ARPANet प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था. इस प्रोजेक्ट को मिलिट्री और रिसर्च सिस्टम के बीच इंटरेक्शन के लिए डिजाइन किया गया था. Cerf ने यहां इंटरनेट के डेवलेपमेंट और इंटरनेट रिलेटिड डेटा पैकेट और सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी पर काफी काम किया. इंटरनेट की शुरुआत में उनके योगदान के कारण अमेरिका में उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है और वो कई अहम संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं.

पहली वेबसाइट आने में लगा था समय

इंटरनेट पर भले ही लगभग 1970 के दशक के आसपास काम शुरू हो गया था, लेकिन दुनिया की पहली वेबसाइट को लाइव होने में काफी समय लगा था. info.cern.ch को दुनिया की पहली वेबसाइट माना जाता है और यह 6 अगस्त 1991 को लाइव हुई थी. ब्रिटिश कंप्यूटर साइंटिस्ट Tim Berners-Lee ने यह वेबसाइट बनाई थी. इसे यूरोपीय ऑर्गेनाइजेशन फॉर न्यूक्लियर रिसर्च CERN में लॉन्च किया गया था और इस पर वर्ल्ड वाइड वेब प्रोजेक्ट की जानकारी थी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։