Տեխնիկական նորություններ

Foldable Phone Accessories: फोल्डेबल फोन को सुरक्षित रखने के लिए ये 4 एक्सेसरीज हैं जरूरी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 29, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Foldable Phone Accessories: बीते कुछ सालों में फोल्डेबल फोन का क्रेज बढ़ा है. सैमसंग, मोटोरोला समेत कई कंपनियां एक से बढ़कर एक फोल्डेबल फोन मार्केट में उतार रही हैं. ऐप्पल भी सितंबर में अपना फोल्डेबल आईफोन लॉन्च करेगी और एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि यह पूरे सेगमेंट को हिलाकर रख देगा. फोल्डेबल फोन के भले ही कई फायदे हैं, लेकिन इनके डैमेज होने का खतरा भी ज्यादा है. इसलिए कुछ एक्सेसरीज का यूज जरूरी हो जाता है. सस्ती कीमत में आने वाली ये एक्सेसरीज आपका लाखों रुपये का नुकसान होने से बचा सकती हैं.

ब्लूटूथ कीबोर्ड

बड़ी स्क्रीन वाले फोल्डेबल फोन का सबसे बड़ा फायदा प्रोडक्टिविटी को लेकर होता है. बड़े वर्किंग एरिया के कारण आप इस पर फिल्म का मजा लेते हुए ऑफिस का काम भी निपटा सकते हैं. अगर आप इसमें ब्लूटूथ कीबोर्ड जोड़ लेते हैं तो यह मिनी लैपटॉप बन जाएगा. इसकी मदद से ऐसे सारे काम आसान हो जाएंगे, जिनमें टाइपिंग की जरूरत पड़ती है. अगर आपको ज्यादा इंटेसिव टास्क नहीं करने पड़ते हैं तो यह लैपटॉप की जगह काम आएगा.

हिंज केस

हिंज फोल्डेबल फोन के सबसे नाजुक हिस्सों में से एक होता है. इसकी मदद से स्क्रीन फोल्ड होती है. अगर इसका ठीक से ध्यान न रखा जाए तो यह गिरने पर डैमेज हो सकता है. इसके अलावा इसमें धूल-मिट्टी जमा होने का खतरा रहता है. अगर धूल-मिट्टी जमा हो जाती है तो बार-बार फोल्ड-अनफोल्ड होने से यह फोन को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए हिंज को प्रोटेक्ट करने के लिए केस का यूज करें.

रिंग ग्रिप

फोल्डेबल फोन रेगुलर फोन की बजाय हैवी और बड़े होते हैं. इसलिए इनकी ग्रिप का ध्यान रखना पड़ता है. साइज बड़ा होने के कारण इन्हें एक हाथ से यूज करना मुश्किल होता है. इस कारण रिंग ग्रिप को यूज कर आप इस मुश्किल से बच सकते हैं. यह सस्ती और आसानी से अवेलेबल एक्सेसरी है, जो फोन को गिरने से बचा सकती है और आपके लिए फोन को यूज करना भी आसान हो जाएगा.

स्क्रीन प्रोटेक्टर

फोल्डेबल फोन की इनर स्क्रीन इसकी हाइलाइट होती है. इस पर पहले से ही प्रोटेक्टिव लेयर लगी होती है, जिसे उतारने से बचना चाहिए. फोल्डेबल फोन में सबसे ज्यादा यूज एक्सटर्नल डिस्प्ले का होता है. इसलिए इस पर प्रोटेक्टिव लेयर का यूज करना चाहिए. यह गिरने पर स्क्रीन को डैमेज होने से बचा लेगी और स्क्रैचेज आने का भी खतरा कम हो जाएगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։