Տեխնիկական նորություններ

Galaxy S26 सीरीज में कितनी होगी बेस स्टोरेज? वेरिएंट और कलर समेत सारी जानकारी आ गई सामने

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 29, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

सैमसंग की नई फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. फरवरी के आखिरी सप्ताह में इस सीरीज को लॉन्च किया जाएगा और मार्च में इसकी बिक्री शुरू होगी. अभी भले ही इसकी लॉन्चिंग में कई हफ्तों का समय बाकी बचा है, लेकिन इस सीरीज के स्टोरेज और कलर ऑप्शंस की जानकारी सामने आ गई है. स्टोरेज के मामले में Galaxy S26 सीरीज में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. 

बेस स्टोरेज को किया जाएगा अपग्रेड

सैमसंग कई सालों से अपने हाई-एंड फोन के बेस वेरिएंट को 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च करती आई है, लेकिन Galaxy S26 सीरीज में यह बदल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस सीरीज में 256GB स्टोरेज को मिनिमम रखेगी. बताया जा रहा है कि Galaxy S26 और Galaxy S26+ फोन को 256GB और 512GB वर्जन में लॉन्च किया जाएगा. Galaxy S26 Ultra की बात करें तो यह 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा. ये तीनों ही फोन ब्लैक, व्हाइट, कोबाल्ट वॉयलेट और स्काई ब्लू कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च होंगे.

Galaxy S26 Ultra में मिलेंगा Snapdragon चिपसेट

ऐसे कयास हैं कि केवल Galaxy S26 Ultra को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा. सीरीज के बाकी दोनों मॉडल्स को ज्यादातर देशों में Exynos 2600 चिपसेट के साथ उतारा जा सकता है. हालांकि, चीन और अमेरिका में इन दोनों मॉडल में भी अल्ट्रा मॉडल की तरह Snapdragon प्रोसेसर मिल सकता है.

S26 Ultra में मिलेगा यह कमाल का फीचर

S26 Ultra में सैमसंग इस बार एक कमाल का फीचर दे सकती है, जो अभी तक किसी भी फोन में नहीं आता है. यह लगभग कन्फर्म हो चुका है कि S26 Ultra को प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा. इस फीचर के कारण यूजर के अलावा उसके आसपास बैठे लोग स्क्रीन पर चल रहे कंटेट को नहीं देख पाएंगे. साइड से देखने पर स्क्रीन एकदम डार्क नजर आएगी. इससे बैंकिंग ऐप्स और लॉग-इन आदि करते समय प्राइवेसी की चिंता नहीं रहेगी. इसके लिए सैमसंग फ्लेक्स मैजिक पिक्सल OLED पैनल यूज करेगी. इसमें एआई की मदद से पिक्सल लेवल पर लाइट डायरेक्शन को कंट्रोल किया जाएगा, जिससे व्यूइंग एंगल नैरो हो जाएगा और डिस्प्ले की क्वालिटी पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-

सैमसंग फोन खरीदने वाले ग्राहकों को लगेगा झटका! सस्ता स्मार्टफोन भी होगा महंगा, जानिये कितना पड़ेगा असर

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment