Տեխնիկական նորություններ

Galaxy S26 Ultra vs Galaxy S25 Ultra: दोनों फ्लैगशिप डिवाइसेस में क्या अंतर और क्या अपग्रेड करना रहेगा सही फैसला?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 26, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Galaxy S26 Ultra vs Galaxy S25 Ultra: बीती रात सैमसंग की Galaxy S26 सीरीज लॉन्च हो गई. इसके फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S26 Ultra की खूब चर्चा हो रही है. प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ-साथ इसमें कई और भी अपग्रेड्स दी गई हैं. ये अपग्रेड्स Galaxy S26 Ultra को पिछले साल के फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 Ultra के मुकाबले कितना पावरफुल बनाती हैं और अगर आपके पास S25 Ultra है तो क्या आपको इसे नए मॉडल से अपग्रेड करना चाहिए? आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं.

Galaxy S26 Ultra vs Galaxy S25 Ultra

डिस्प्ले और डिजाइन- दोनों ही फ्लैगशिप मॉडल में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 1-120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. हालांकि, नए मॉडल का प्राइवेसी डिस्प्ले एक बड़ी अपग्रेड है, जो पिछले साल लॉन्च हुए फोन में नहीं मिलता. वहीं डिजाइन की बात करें तो S26 Ultra को थोड़ा रिफाइन किया गया है. यह S25 Ultra के मुकाबले 0.3mm पतला और 4 ग्राम हल्का है और इसके कॉर्नर को थोड़ा राउंड बनाया गया है.

परफॉर्मेंस- S25 Ultra में सैमसंग ने क्वालकॉम का पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया था. इसके सक्सेसर में कंपनी ने एक कदम आगे बढ़कर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दे दिया है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा फास्ट और एफिशिएंट है. नए मॉडल में S25 Ultra की तुलना में 19 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस वाला CPU, 24 प्रतिशत बेहतर GPU है. फोन की हीट होने से रोकने के लिए सैमसंग ने नए मॉडल में पूरी तरह नया वैपर चैंबर दिया है.

कैमरा- S26 Ultra के रियर में S25 Ultra वाला 200MP का प्राइमरी लेंस, 50MP का अल्ट्रावाइड, 50 MP + 10 MP का टेलीफोटो लेंस लगा हुआ है. पेपर पर दोनों ही फोन का कैमरा सेटअप एक जैसा दिखता है, लेकिन S26 Ultra में अपर्चर को वाइड किया है, जिससे कम लाइट में भी बेहतर फोटोज आएंगी. इसी तरह नाइटोग्राफी वीडियो को भी अपग्रेड किया गया है.

बैटरी- सैमसंग के इन दोनों ही फोन में 5,000mAh बैटरी मिलती है, लेकिन नए मॉडल की चार्जिंग स्पीड में बदलाव हुआ है. S26 Ultra पिछले मॉडल की 45W चार्जिंग के मुकाबले 60W चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करता है. यह फोन 30 मिनट में 75 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा. इसी तरह वायरलेस चार्जिंग को भी बेहतर किया गया है.

कितनी है दोनों की कीमत?

S26 Ultra को भारत में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जबकि Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया था. अभी अमेजन समेत कई प्लेटफॉर्म पर यह लगभग 20,000-25,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։