Տեխնիկական նորություններ

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 15, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Gas cylinder finished? Leave tension, these 5 smart machines will prepare food in minutes, check list
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

LPG Alternatives Gadgets: हाल के समय में मध्य पूर्व में चल रहे तनाव का असर भारत के गैस बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर दबाव बढ़ने से कई जगहों पर कीमतें बढ़ गई हैं और लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में भी दिक्कत हो रही है. इसी वजह से शहरों में इलेक्ट्रिक कुकिंग डिवाइस की मांग तेजी से बढ़ गई है. खासकर Induction Cooktop की मांग इतनी बढ़ी कि कई क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह स्टॉक से बाहर हो गया, जबकि ऑफलाइन बाजार में इसकी कीमतें भी बढ़ने लगी हैं. ऐसे में कई लोग इंडक्शन के अलावा दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं. अगर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं है तो कुछ स्मार्ट इलेक्ट्रिक उपकरणों की मदद से रोजमर्रा का खाना आसानी से बनाया जा सकता है.

Air Fryer

Air Fryer आजकल किचन में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह डिवाइस गर्म हवा के तेज सर्कुलेशन की मदद से खाना पकाता है. इसमें बहुत कम तेल में फ्राई, रोस्ट और बेकिंग की जा सकती है. नए मॉडल्स में पनीर, ग्रिल्ड चिकन और कई तरह के स्नैक्स भी बनाए जा सकते हैं. भारत में एयर फ्रायर की कीमत लगभग 2500 रुपये से शुरू होकर 15,000 रुपये तक जा सकती है.

Microwave Oven

Microwave Oven भी गैस के बिना खाना बनाने का एक आसान तरीका है. इसमें खाने को गर्म करने के अलावा कई तरह के व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं. पास्ता, सब्जियां, सूप और चावल जैसी डिश आसानी से पकाई जा सकती हैं. कई माइक्रोवेव में ग्रिल और रोस्टिंग की सुविधा भी मिलती है. भारत में इसकी कीमत करीब 5000 रुपये से शुरू होकर 80,000 रुपये तक जा सकती है.

Rice Cooker

अगर घर में अक्सर चावल बनते हैं तो Rice Cooker काफी उपयोगी साबित हो सकता है. यह बिजली से चलता है और चावल को जल्दी और आसानी से पका देता है. इसके अलावा इसमें पुलाव, खिचड़ी और स्टीम्ड सब्जियां भी बनाई जा सकती हैं. भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1500 रुपये के आसपास है और यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध है.

Electric Cooking Heater

Electric Hot Plate या इलेक्ट्रिक कुकिंग हीटर पारंपरिक गैस चूल्हे की तरह काम करता है लेकिन इसमें बिजली का इस्तेमाल होता है. इसमें आप कढ़ाई या पैन रखकर सामान्य तरीके से सब्जी या अन्य खाना बना सकते हैं. बजट सेगमेंट में इसकी कीमत करीब 2000 से 3000 रुपये के बीच मिल जाती है.

Electric Pan

Electric Pan एक कॉम्पैक्ट किचन डिवाइस है जिसमें हीटिंग एलिमेंट पहले से लगा होता है. इसमें अंडे, नूडल्स, सब्जियां या हल्की-फुल्की डिश आसानी से बनाई जा सकती हैं. ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट्स पर यह करीब 1000 रुपये के आसपास मिल जाता है.

बदलते समय में स्मार्ट किचन की ओर बढ़ते कदम

गैस सिलेंडर की कमी या कीमतों में बढ़ोतरी के दौर में ऐसे इलेक्ट्रिक उपकरण किचन के लिए अच्छे विकल्प बन सकते हैं. इनकी मदद से न केवल रोजमर्रा का खाना बनाया जा सकता है बल्कि कई लोग धीरे-धीरे स्मार्ट और इलेक्ट्रिक किचन की तरफ भी बढ़ रहे हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։