Տեխնիկական նորություններ

Google Chrome के इन हिडन फीचर्स का यूज नहीं करते अधिकतर लोग, कई मुश्किल काम कर देंगे आसान

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

गूगल क्रोम सबसे पॉपुलर वेब ब्राउजर है और इसे दुनियाभर में करोड़ों लोग यूज करते हैं. इसमें कई शानदार फीचर्स और एक्सटेंशन्स अवेलेबल हैं, जिसके कारण यह लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. भले ही लोग इसे रोजाना यूज करते हैं, लेकिन इसके कुछ ऐसे हिडन फीचर्स हैं, जिनकी जानकारी बहुत कम लोगों को हैं. ये फीचर्स आपका काम आसान करने के साथ-साथ समय भी बचा सकते हैं. आइए आज गूगल क्रोम के कुछ ऐसे ही फीचर्स जानते हैं.

डिवाइस पर शेयर करें टैब

कंप्यूटर से फोन पर लिंक भेजने के लिए अब लिंक को कॉपी कर मैसेजिंग ऐप के जरिए भेजने की जरूरत नहीं है. क्रोम के बिल्ट इन फीचर के कारण आप अपने किसी भी डिवाइस पर डायरेक्ट टैब शेयर कर सकते हैं. इसके लिए दोनों डिवाइस पर एक ही गूगल अकाउंट से साइन कर लें. इसके बाद उस लिंक को ओपन करें, जिसे आप शेयर करना चाहते हैं. अब एड्रेस बार में जाकर राइट क्लिक करें और सेंड टू योर डिवाइसेस पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपको दूसरे डिवाइस पर टैब रिसीव्ड का नोटिफिकेशन मिल जाएगा.

स्प्लिट व्यू

जब आप कोई डॉक्यूमेंट ड्राफ्ट करते हैं तो इंफोर्मेशन के लिए बार-बार टैब चेंज करनी पड़ती है. इसी तरह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि के दौरान नोट्स लेते समय होता है. क्रोम का स्प्लिट व्यू फीचर आपको इस परेशानी बचा सकता है. इसमें आप एक ही सिंगल टैब में दो वेब पेज ओपन कर सकते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है. 

रीडिंग मोड

जब आप कुछ पढ़ने के लिए क्रोम पर वेबपेज ओपन करते हैं तो इस पर इमेज, एड और दूसरे एलिमेंट्स आ जाते हैं, जिससे पढ़ना मुश्किल हो जाता है. इन सारे झंझट से छुटकारा पाने के लिए रीडिंग मोड एक शानदार तरीका है. यह मोड किसी भी वेब पेज से केवल टेक्स्ट निकाल लाता है और इसे एक मिनिमलिस्ट लेआउट पर दिखाता है, जिससे आप बिना डिस्टर्ब हुए अपनी रिसर्च आदि पूरी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

अब नहीं रहेगी चेहरा भूलने की परेशानी, रियल-टाइम में लोगों को पहचान लेंगे मेटा के स्मार्ट चश्मे

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։