Տեխնիկական նորություններ

Google Maps का ये Hidden फीचर आपके ट्रैवल प्लानिंग को बना देगा आसान! ज्यादातर लोग नहीं जानते इसका इस्तेमाल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 7, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Google Maps Lists Feature: गूगल मैप्स आज के समय में डॉयरेक्शन देखने के लिए लोगों द्वारा काफी इस्तेमाल किए जाने वाला ऐप है. गूगल मैप्स की मदद से लोग सफर के दौरान रास्ते खोजने से लेकर रेस्ट्रां और पैट्रोल पंप खोजने तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आज भी गूगल मैप्स का एक फीचर ज्यादातर लोगों को नहीं पता है जिसकी मदद से लोग अपनी ट्रैवल प्लानिंग को और भी आसान बना सकते हैं. जी हां, दरअसल, गूगल मैप्स में यूजर्स को लिस्ट नाम का एक फीचर मिलता है जो यूजर्स को अपनी ट्रैवल को ऑर्गेनाइनज करने का ऑप्शन प्रदान करती है.

Google Maps का ये नया फीचर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Google Maps Lists एक ऐसा इन-बिल्ट टूल है जो आपको अपनी पसंद की जगहों को अलग-अलग लिस्ट में सेव करने की सुविधा देता है. अगर आप किसी ट्रिप की तैयारी कर रहे हैं या फिर आने वाले समय में घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये फीचर बहुत काम आने वाला है. आप इस लिस्ट के जरिए अपने ट्रिप की रेस्ट्रां, कैफे जैसे लिस्ट बना सकते हैं जो आपके ट्रिप को काफी मजेदार बना सकता है.

इन लोगों के लिए बड़े काम का फीचर

गूगल मैप्स का ये फीचर उन लोगों के लिए बहुत काम आता है जो अक्सर ट्रैवल करते हैं या फिर ट्रिप पर जाते हैं. हालांकि, साल में एक या दो बार छुट्टियों पर जाने वाले लोगों के लिए भी ये फीचर बहुत काम आ सकता है. बता दें कि अगर आप किसी एक शहर या देश के लिए अलग लिस्ट बनाकर उसमें होटल, रेस्टोरेंट, टूरिस्ट स्पॉट, शॉपिंग एरिया और भी जरूरी लोकेशन जोड़ सकते हैं.

डेली यूज में भी काम

ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि गूगल मैप्स का ये फीचर सिर्फ सफर के दौरान ही काम आता है बल्कि ये ऐप लोगों के डेली यूज के लिए भी जानी जाती है. बता दें कि आप अपने शहर में खुलने वाले नए कैफे, रेस्टोरेंट, पार्क या घूमने लायक जगहों को सेव करके रख सकते हैं और समय मिलने पर वहां जा सकते हैं.

दिखती हैं सेव की गईं जगहें

आपको बता दें कि गूगल मैप्स के इस फीचर की सबसे बड़ी खास बात ये है कि आप जो भी लोकेशन या जगहें ऐप पर सेव करते हैं तो वो आपके ऐप में आईकन के रूप में सेव हो जाती हैं और ऐप खोलने पर दिखाई भी देती हैं.

कैसे बनाएं अपने लिए लिस्ट

आप भी गूगल मैप्स पर अपने लिए नई लिस्ट बना सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको Google Maps खोलना है और You टैब में जाना है. इसके बाद यहां पर New List का ऑप्शन चुनें, लिस्ट का नाम रखें और चाहें तो कोई आइकन या इमोजी भी जोड़ दें ताकि उसे आसानी से पहचाना जा सके.

इसके बाद जिस जगह को सेव करना हो, उसे सर्च करें और अपनी बनाई हुई लिस्ट में जोड़ दें. इस तरह आपकी सभी पसंदीदा लोकेशन एक जगह सुरक्षित रहती हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։