Տեխնիկական նորություններ

Google Pixel 11 सीरीज से 4 शानदार फ्लैगशिप फोन हुए लॉन्च, AI के जरिए वीडियो के साथ अब फोटो भी खींचेंगे, जानिए सभी के फीचर्स, कीमत और सेल डेट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 20, 2026
6 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Google Pixel 11 Series Launch: गूगल ने अपनी नई पिक्सल 11 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज से कंपनी ने Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold जैसे 4 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही नई  Google Pixel Watch 5 भी लॉन्च हुई है। इस इवेंट में Google Pixel Buds Pro 2 को भी नए रंग के साथ पेश किया गया।

इस नई Google Pixel 11 सीरीज में कंपनी ने नया Google Tensor G6 प्रोसेसर लगाया है। पिक्सल 11 सीरीज के फोन में कई नए AI फीचर्स को भी पेश किया गया है। इसके साथ ही कैमरा, डिस्प्ले, परफ़ॉर्मेंस, सिक्योरिटी और बैटरी में भी बड़े अपग्रेड किए गए हैं। इसके अलावा सभी फोन को IP68 की रेटिंग भी मिली है जो इन्हें धूल मिट्टी के साथ पानी से भी सुरक्षित रखने का काम करेगी।     

क्या है नया 

Google Pixel 11 सीरीज में Gemini Intelligence, Magic Capture, Camera Looks और HiLight जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। यह सभी फीचर्स पहली बार किसी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में पेश किए गए हैं। 

1 Magic Capture- मैजिक कैप्चर एक बहुत अच्छा फीचर है जिससे पिक्सल प्रो फोन में किसी वीडियो शूट करने के बाद उस वीडियो में से शानदार फोटो भी निकाले जा सकते हैं। इसके लिए स्क्रीनशॉट लेने की कोई मेहनत भी नहीं करनी है। सिर्फ एक टैप पर लाजवाब फोटो मिल जाएंगे।

2 HiLight- यह फीचर गूगल पिक्सल 11 Pro और Pro XL के रियर कैमरा मॉड्यूल में लगी फ्लैश लाइट के जरिए मिलेगा। फोन की बैक साइड पर लगी फ्लैश लाइट में ही एम्बिएंट LED लाइट्स दी गई हैं। यह कॉल, Gemini जैसे नोटिफिकेशन को अलग-अलग रंगों में दिखाने का काम करते हैं।

3 Camera Looks-  कैमरा लुक्स फीचर सेंसर स्तर पर काम करके यूजर को फोटो खींचने से पहले ही स्टाइल और कस्टमाइजेशन चुनने की सुविधा देता है। 

4 Creator Suite- यह Pro डिवाइस के लिए एक खास टूलसेट है जिसमें इंटीग्रेटेड टेलीप्रॉम्प्टर, स्टोरीबोर्ड एडिटिंग और क्रिएटर-फ़ोकस्ड कैमरा कंट्रोल शामिल हैं, ताकि सीधे Pixel फोन पर कंटेंट बनाया जा सके।

5 Rambler- Gemini-पावर्ड वॉइस इनपुट फ़ीचर लोगों के बातचीत करने के तरीके को समझकर काम करता है। यह तेज़ और सटीक वॉइस इनपुट देता है जो आपकी बात को साफ़ और कम शब्दों में लिखने की क्षमता रखता है। 

Pixel 11 सीरीज के सभी फोन एंड्रॉयड 17 के साथ पेश हुए हैं।  

Google Pixel 11 के फीचर्स 

Google Pixel 11 फोन में 6.3 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ पेश हुआ है। यह फोन 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 512 GB जैसे 2 वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा, 13 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10.8 MP का 5x टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। इस फोन में 10.5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  

बेस वेरिएंट में 4985 mAh की बैटरी लगाई गई है। गूगल ने इस स्मार्टफोन में 30 W की वायर्ड और 25W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।  

Google Pixel 11 Pro और Pro XL के फीचर्स 

Google Pixel 11 Pro में 6.3 इंच और Pixel Pro XL में 6.8 इंच का Super Actua डिस्प्ले मिलता है। हालांकि दोनों फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। कैमरा की बात करें तो इस फोन में 50 MP का मेन बैक कैमरा, 48 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा जो 5x ऑप्टिकल और 120x तक के डिजिटल ज़ूम के सपोर्ट के साथ लगाया गया है। दोनों फोन में ही 42 MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। 

दोनों फोन 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 512 GB जैसे 2 वेरिएंट में लॉन्च हुए हैं। 

बैटरी की बात करें तो Pixel 11 Pro में 4,850 mah और  Pixel 11 Pro XL में 5,115 mah की बैटरी लगाई गई है। पिक्सल 11 प्रो 30W और पिक्सल 11 प्रो एक्सएल 45W की फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध हुआ है।

Google Pixel 11 Pro Fold के फीचर्स 

गूगल ने इस साल भी अपना नया फोल्ड फोन Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च किया है। इसमें 6.5 इंच की कवर स्क्रीन पर Super Actua डिस्प्ले और 8 इंच की मेन स्क्रीन पर Super Actua Flex डिस्प्ले मिलेगा। 

इस फोन में एडवांस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा, 10.5 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8 MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया गया है। इस फोन में 30x का ज़ूम मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 10 MP का फ्रंट कैमरा और 10 MP ही का इनर कैमरा लगाया गया है। 

यह फोन 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के साथ पेश हुआ है। इस फोल्ड फोन में 4806 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए फोन इसमें 30W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 

कीमत और उपलब्धता 

Google Pixel 11 के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  89,999 रुपये और 12 GB रैम + 512 GB वेरिएंट की कीमत 1,04,999 है। 

Google Pixel 11 Pro के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये और 16 GB रैम + 512 GB  वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये है।     

Google Pixel 11 Pro XL के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये और 16 GB रैम + 512 GB  वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है। 

Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत 1,86,999 रुपये है।  

Google Pixel 11 सीरीज के सभी फोन भारत में प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो चुके हैं जबकि सभी फोन की सेल 20 अगस्त से शुरु होगी। यह सभी फोन गूगल के भारतीय ई स्टोर, फ्लिपकार्ट के साथ रिलायंस डिजिटल और क्रोमा जैसे देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर पर भी उपलब्ध रहेंगे। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։