Ավտո նորություններ

GST on big cars increased but car price gets down what is the formula – भारत में बड़ी कारों पर बढ़ गया GST, फिर भी सस्ती कैसे हो गईं? जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 22, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

भारत में बड़ी कारों और SUV पर GST दर 28% से बढ़ाकर 40% की गई है, लेकिन Mahindra XUV700, Toyota Fortuner, और Mercedes-Benz GLS जैसी गाड़ियों की कीमतें 8-10% तक कम हुई हैं. ये कैसे हुआ है? जानिए…

ख़बरें फटाफट

भारत में बड़ी कारों पर बढ़ गया GST, लेकिन कीमत हो गई कम, कैसे हुआ ये?

नई दिल्ली. भारत में बड़ी कारें और SUV हमेशा से ही एक स्टेटस सिंबल रही हैं. इन्हें खरीदना आसान नहीं रहा, क्योंकि इन पर टैक्स का बोझ आम कारों से कहीं ज्यादा रहता था. लेकिन सरकार ने सितंबर 2025 में GST (जीएसटी) ढांचे में बड़ा बदलाव किया है. इस बदलाव के मुताबिक, 1200 cc से कम और 4000mm से कम लंबाई वाली कारों पर जीएसटी अब मात्र 18 फीसदी रह गया है, जबकि यह पहले 28 फीसदी था. इससे बड़ी क्षमता और साइज वाली कारों पर GST 28 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया गया है. बड़ी कारों पर जीएसटी दरें बढ़ने के बावजूद इनकी कीमतें कम हो गई हैं? क्यों?

दरअसल, सरकार ने जीएसटी की दरें तो बढ़ाई हैं, लेकिन पहले जो सेस लगता था, वह हटा दिया है. इस वजह से कुल टैक्स कम हो गया है कार कंपनियों ने कारों के भाव भी कम कर दिए हैं, ताकि टैक्स कटौती का लाभ आम लोगों तक पहुंच पाए. इसे कुछ उदाहरणों से समझा जा सकता है.

अभी तक देश में 4 मीटर से बड़ी और 1500cc से ज्यादा इंजन क्षमता वाली SUV या लक्ज़री कारों पर डबल टैक्स लगता था. सबसे पहले 28% जीएसटी लगता था. उसके ऊपर 17% से 22% तक का कम्पनसेशन सेस लगाया जाता था. यानी इस तरह कुल टैक्स बोझ 45% से 50% तक पहुंच जाता था, जिससे इन कारों की एक्स-शोरूम कीमतें लाखों रुपये बढ़ जाती थीं.

क्या बदला है सरकार ने?

सितंबर 2025 में लागू हुए जीएसटी 2.0 के बाद सरकार ने बड़ा बदलाव किया है. अब बड़ी कारों, SUV व प्रीमियम सेडान पर सीधा 40% फ्लैट GST लगेगा. 17 से 22% वाला कंम्पनसेशन सेस पूरी तरह से हटा दिया गया है. कारों के दाम घटने की असल वजह है ‘कम्पनसेशन सेस’ का हटना. अब कुल टैक्स 10% तक घट गया है. तो इसका मतलब ये हुआ कि जो टैक्स पहले 50 फीसदी तक हो जाता था, वह अब 40 पर ही सिमटकर रह गया है.

Mahindra XUV700, Scorpio N, और Thar Roxx जैसी SUV पर कीमतें 1.3 से 1.4 लाख रुपये तक घट गई हैं. Toyota Fortuner, Innova, Kia Seltos जैसी बड़ी गाड़ियों पर भी 8-10% की सीधी कटौती हुई है. Mercedes-Benz GLS, BMW 7 Series जैसी लग्ज़री गाड़ियों पर अब पहले से कुल बॉडी रेट में 8-9% गिरावट देखी जा रही है.

About the Author

Malkhan Singh

मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे …और पढ़ें

homeauto

भारत में बड़ी कारों पर बढ़ गया GST, लेकिन कीमत हो गई कम, कैसे हुआ ये?

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։

Leave a Comment