Ավտո նորություններ

Harley-Davidson X440 फिर हुई महंगी, दूसरी बार बढ़ी कीमत! देखिए नई प्राइस लिस्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 20, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Harley-Davidson ने भारत में अपनी एंट्री-लेवल रोडस्टर बाइक X440 की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. ये इस साल की दूसरी प्राइस हाइक है और अब बाइक की एक्स-शोरूम कीमत वेरिएंट के हिसाब से 1,000 से 2,000 रुपये तक बढ़ गई है. कंपनी ने कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है, सिर्फ कीमतें संशोधित की हैं.

X440 हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी में डेलवप की गई है और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, ट्रायम्फ स्पीड 400 के साथ होंडा हाइनेस जैसे मॉडल से मुकाबला करती है. मजबूत लो-एंड टॉर्क, रेट्रो लुक और हार्ले का नाम इसे खास बनाता है. कीमत बढ़ने के बावजूद ये अभी भी सबसे किफायती हार्ले विकल्प बनी हुई है. अपडेटेड प्राइस भी जान लीजिए-

  1. X440 S: पहले 2.59 लाख रुपये, अब 2.60 लाख रुपये (1,000 रुपये की बढ़ोतरी)
  2. X440 T: पहले 2.84 लाख रुपये, अब 2.86 लाख रुपये (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)

आपको बता दें कि इससे पहले जून 2026 में भी कीमतों में 5,000 रुपये तक की वृद्धि हो चुकी थी. अब कीमतें 2.60 लाख रुपये से शुरू होती हैं. बाइक मैकेनिकल रूप से जस की तस है. अब आइए डिजाइन से लेकर फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और परफॉर्मेंस डिटेल के बारे में जानते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

X440 का डिज़ाइन रेट्रो रोडस्टर स्टाइल में है. मस्कुलर फ्यूल टैंक, राउंड LED हेडलाइट, स्लीक साइड पैनल और सिंगल-साइड एग्जॉस्ट इसे आकर्षक बनाते हैं. सीट हाइट 805 मिमी है, जबकि ग्राउंड क्लियरेंस 170 मिमी है. 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक और करीब 190.5 किग्रा कर्ब वेट इसे सिटी और हाईवे दोनों के लिए संतुलित बनाता है.

फीचर्स और स्पेक्स

फीचर्स में 3.5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (कुछ वेरिएंट में), टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और USB चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं. टॉप वेरिएंट T में राइड मोड, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और स्विचेबल रियर ABS भी मिलते हैं.

सेफ्टी डिटेल

सेफ्टी के लिहाज से ड्यूल-चैनल ABS स्टैंडर्ड है. 320 मिमी फ्रंट और 240 मिमी रियर डिस्क ब्रेक अच्छी स्टॉपिंग पावर देते हैं. साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ भी मौजूद है.

इंजन और परफॉरमेंस

इसमें 440 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड यूनिट है, जो 27 bhp पावर और 38 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 6-स्पीड गियरबॉक्स स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ आता है. 80 प्रतिशत टॉर्क लो rpm से उपलब्ध होने के कारण सिटी राइडिंग आसान है. क्लेम्ड माइलेज 35 kmpl है और टॉप स्पीड करीब 135 kmph तक जाती है. 43 मिमी KYB USD फ्रंट फोर्क्स और गैस-चार्ज्ड ट्विन रियर शॉक्स हैंडलिंग को स्टेबल रखते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։