Ավտո նորություններ

Hero Vida का जलवा! 2026 की पहली छमाही में बेचे 1 लाख से ज्यादा ई-स्कूटर, नेपाल में भी कारोबार शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 28, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida ने कैलेंडर ईयर 2026 के पहले छह महीनों में भारत में 1,02,097 यूनिट सेल का माइलस्टोन क्रॉस किया है. जनवरी में 13,830 यूनिट से शुरू हुई मासिक बिक्री जून में बढ़कर 20,416 यूनिट पहुंच गई है. मई में 20,130 यूनिट के साथ 20,000 का आंकड़ा पार करने के बाद जून में और सुधार देखने को मिला. घरेलू बाजार में लगातार बढ़ रही मांग के साथ कंपनी अब विदेशी बाजार में भी अपना काम बढ़ा रही है.

Hero Vida अब नेपाल में लॉन्च होकर अपना पहला विदेशी बाजार चुना है. चौधरी ग्रुप की सीजी मोटर्स के साथ साझेदारी में Vida VX2 EVOOTER और DIRT.E K3 को पेश किया गया है. ये कदम हीरो के एक्सपोर्ट कारोबार को मजबूत करने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में ग्लोबल प्रजेंस बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

विडा इंडिया सेल्स: H1 2026 में 1 लाख पार

विडा ने जनवरी-जून 2026 के दौरान भारत में कुल 1,02,097 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. बिक्री में लगातार सुधार दिखा. जनवरी में 13,830 यूनिट बिकीं, जो धीरे-धीरे बढ़ती रहीं. मई में 20,130 यूनिट और जून में 20,416 यूनिट के साथ मासिक वॉल्यूम 20,000 के पार पहुंच गया है. घरेलू बाजार में ये प्रदर्शन हीरो को विडा को विदेश भेजने का मजबूत बेस देता है.

नेपाल में विडा लॉन्च और मॉडल डिटेल्स

हीरो मोटोकॉर्प ने विडा को नेपाल में लॉन्च कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय बाजार चुना है. सेल्स और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए नेपाल के चौधरी ग्रुप की सीजी मोटर्स के साथ साझेदारी की गई है. हीरो पहले से 2014 से नेपाल में मोटरसाइकिल और स्कूटर बेच रहा है, इसलिए ये विस्तार मौजूदा फुटप्रिंट पर आधारित है.

नेपाल में पेश किए गए मॉडल

विडा वीएक्स2 प्लस: दो रिमूवेबल 2.2 kWh बैटरी (कुल 4.4 kWh). क्लेम्ड रियल-वर्ल्ड रेंज 140 किमी, टॉप स्पीड 90 किमी/घंटा. 0-40 किमी/घंटा में 3.1 सेकंड. डीसी फास्ट चार्जिंग से 0-80% चार्ज 65 मिनट में.

विडा वीएक्स2 गो: सिंगल 2.2 kWh रिमूवेबल बैटरी. क्लेम्ड रेंज 75 किमी, टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा.
दोनों वेरिएंट्स होम चार्जिंग (5A सॉकेट) सपोर्ट करते हैं और नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, कॉल अलर्ट के साथ ओटीए अपडेट जैसी कनेक्टेड फीचर्स देते हैं.

विडा डर्ट.ई के3: युवा राइडर्स (खासकर 4-10 साल) के लिए इलेक्ट्रिक ऑफ-रोडर. 350W मोटर और 360Wh रिमूवेबल बैटरी. टेरेन और मोड के हिसाब से तीन घंटे तक राइडिंग. ऐप-बेस्ड पैरेंटल कंट्रोल से स्पीड और एक्सेलरेशन सीमित की जा सकती हैं.

नेपाल में कीमतें भारत से काफी ज्यादा

  • डर्ट.ई के3: एनपीआर 1,99,900 (लगभग ₹1.24 लाख). भारत में ₹69,990
  • वीएक्स2 गो: एनपीआर 2,99,900 (लगभग ₹1.86 लाख). भारत में ₹99,490
  • वीएक्स2 प्लस: एनपीआर 3,99,900 (लगभग ₹2.48 लाख). भारत में ₹1.44 लाख

हीरो जून 2026 में घरेलू टू-व्हीलर सेल्स में 5,02,890 यूनिट के साथ नंबर वन रहा, लेकिन होंडा (4,68,956) और टीवीएस (4,11,014) करीब थे. निर्यात में हीरो पीछे है. जून में हीरो ने 38,269 यूनिट एक्सपोर्ट किए, जबकि बजाज 2,22,439, टीवीएस 1,54,403 और होंडा 59,325 यूनिट पर थे. अप्रैल-जून तिमाही में भी हीरो का एक्सपोर्ट 1,05,206 यूनिट रहा, जो कंपीटर्स से काफी कम हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։