Ավտո նորություններ

17 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS! इस फैमिली SUV पर मिल रही ₹2.45 लाख का बंपर छूट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 22, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Honda Cars India ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रेट होंडा फेस्ट कैंपेन के तहत अपनी गाड़ियों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर किए हैं. इनमें सबसे ज्यादा फायदा Honda Elevate एसयूवी पर मिल रहा है. अगर आप मिडसाइज एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो ये महीना आपके लिए काफी खास साबित हो सकता है. कंपनी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट, कॉरपोरेट ऑफर और एक्सेसरीज जैसे कई फायदे दे रही है.

एलीवेट की कीमत करीब 11.80 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है. बाजार में क्रेटा, सेल्टोस जैसी गाड़ियों से मुकाबला करने वाली ये एसयूवी अब और ज्यादा किफायती हो गई है. ऑफर 31 अगस्त तक उपलब्ध हैं, लेकिन वेरिएंट, शहर और स्टॉक के हिसाब से फायदे अलग-अलग हो सकते हैं. खरीदारी से पहले नजदीकी डीलरशिप से पुष्टि जरूर कर लें.

Honda Elevate पर कितना डिस्काउंट?

इस महीने होंडा एलीवेट पर अधिकतम 2.45 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, कॉरपोरेट और लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं. टॉप-स्पेक ZX वेरिएंट के साथ कंपनी 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और फ्रंट-रियर स्मार्ट डैशकैम जैसी कॉम्प्लिमेंटरी एक्सेसरीज भी दे रही है, जिससे डील और आकर्षक बन जाती है.

डिजाइन और इंटीरियर

डिजाइन की बात करें तो एलीवेट का लुक बोल्ड और एसयूवी जैसा है. बड़े ग्रिल, फुल-एलईडी हेडलैम्प्स, फॉग लैंप और 17 इंच अलॉय व्हील्स इसे मजबूत रोड प्रेजेंस देते हैं. 220 मिमी ग्राउंड क्लियरेंस के साथ ये खराब सड़कों पर भी आसानी से चलती है. लंबाई 4312 मिमी, चौड़ाई 1790 मिमी और व्हीलबेस 2650 मिमी है.

इंटीरियर स्पेसियस और प्रीमियम फील वाला है. 10.25 इंच टचस्क्रीन में वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट है. ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, वायरलेस चार्जर और हायर वेरिएंट में सनरूफ उपलब्ध है. बूट स्पेस 458 लीटर है, जो सेगमेंट में सबसे ज्यादा में से एक है.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स में पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, टिल्ट-टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग और पार्किंग सेंसर शामिल हैं. सेफ्टी के मामले में बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और आईएसओफिक्स दिए गए हैं. हायर वेरिएंट में होंडा सेंसिंग ADAS सिस्टम भी उपलब्ध है. जापान NCAP में इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है.

इंजन और माइलेज

इंजन 1.5 लीटर आई-वीटीईसी पेट्रोल है, जो 119-121 बीएचपी पावर और 145 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है. ये 6-स्पीड मैनुअल या सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. इसका ARAI माइलेज मैनुअल में 15.31 KMPL और सीवीटी में 16.92 KMPL है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։