Տեխնիկական նորություններ

How To Fix Earpods: एक ईयरपॉड काम नहीं कर रहा? इन आसान तरीकों से करें Fix

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 1, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

How To Fix Earpods: ईयरपॉड आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले वायरलेस इयरबड्स में शामिल हैं. इन्हें इस्तेमाल करना आसान है और यह कई डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं. हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि अचानक दोनों में से एक ईयरपॉड ही काम करता है, जबकि दूसरा या तो कनेक्ट नहीं होता या बीच-बीच में आवाज देना बंद कर देता है.

कई लोग इसे हार्डवेयर खराबी समझ कर नया ईयरपॉड खरीदने की सोचने लगते हैं, जबकि ज्यादातर मामलों में समस्या सॉफ्टवेयर, ब्लूटूथ, बैटरी या सेटिंग से जुड़ी होती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि अगर एक ईयरपॉड अचानक से काम करना बंद कर दें तो इससे आप फिक्स कैसे कर सकते हैं.

सबसे पहले जांचें बैटरी चार्ज है या नहीं 

अगर सिर्फ एक ईयरपॉड काम कर रहा है, तो सबसे पहले उसकी बैटरी जांचें. कई बार दोनों ईयरपॉड एक साथ चार्ज होने के बाद किसी एक की बैटरी पहले खत्म हो जाती है. ऐसे में दोनों ईयरपॉड को चार्जिंग केस में रखें और केस को आपका फोन के पास खोलें. इससे दोनों ईयरबड्स की बैटरी अलग-अलग दिखाई दी जाएगी. अगर किसी एक की बैटरी कम है तो उसे पहले पूरी तरह चार्ज होने दें.

ईयरपॉड को केस में रखकर दोबारा लगाएं 

कई बार ईयरपॉड सही तरह से कनेक्ट नहीं हो पाता है, ऐसे में ईयरपॉड काम नहीं करते हैं. उसे कुछ सेकेंड के लिए चार्जिंग केस में रखें, फिर दोबारा निकाल कर कान में लगाए अक्सर इससे वह फिर से ऑटोमेटिक कनेक्ट हो जाता है.

ब्लूटूथ बंद करके फिर चालू करें 

ब्लूटूथ कनेक्शन में गड़बड़ी भी इस समस्या की वजह हो सकती है. अपने फोन या जिस डिवाइस से एयरपोर्ट जुड़े हैं, उस समय ब्लूटूथ को बंद करें. करीब 15 सेकंड बाद दोबारा ऑन करें और ईयरपॉड को फिर से कनेक्ट करें. कई बार सिर्फ इतना करने से समस्या खत्म हो जाती है.

डिवाइस को रीस्टार्ट करें 

अगर ब्लूटूथ रिफ्रेश करने के बाद भी समस्या बनी हुई है, तो अपने फोन या दूसरे डिवाइस को रीस्टार्ट करें. इसके बाद ईयरपॉड को फिर से कनेक्ट करें. कई बार सिस्टम में आए अस्थाई बग रीस्टार्ट के बाद अपने आप ठीक हो जाते हैं.

ईयरपॉड की अच्छी तरह सफाई करें 

ईयरपॉड के स्पीकर ग्रिल या चार्जिंग कनेक्ट पर धूल, इयर वैक्स या गंदगी जमा होने से भी 1 ईयरबड काम करना बंद कर सकता है या उसकी उसकी आवाज बहुत कम हो जा सकती है. ऐसे में मुलायम और सूखे कपड़े, कॉटन स्क्रब या सॉफ्ट ब्रश की मदद से ईयरपॉड और चार्जिंग केस की सफाई करें. किसी नुकीली चीज या ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։