Ավտո նորություններ

Hyundai की जनवरी 2026 सेल्स रिपोर्ट Creta, Venue, Aura की बढ़ी सेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Hyundai इंडियन मार्केट की सबसे पॉपुलर कार कंपनियों में से एक है. पिछले महीने भी इन्होंने अच्छी सेल की. कंपनी ने जनवरी 2026 में कुल 59,107 गाड़ियां बेची हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इनकी कुल 54,003 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 9.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें, तो Hyundai Creta कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही. वहीं, Venue और Aura की सेल भी बढ़ी है. इसके अलावा, Exter और Alcazar की सेल घटी है. आइए, कंपनी की Model Wise Sales Report पर एक नजर डालते हैं.

Hyundai Creta/EV

जैसा कि आपको बताया, लिस्ट में पहले नंबर पर क्रेटा है. इसे पिछले महीने 17,921 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 18,522 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

हुंडई क्रेटा की कीमत 10.79 लाख से 20.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. इंटीरियर स्पेशियस है जिसमें वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच टचस्क्रीन और बोस साउंड सिस्टम शामिल हैं. फीचर्स में ADAS, वायरलेस चार्जिंग, ब्लूलिंक कनेक्टिविटी और सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESC व ABS शामिल है. इंजन विकल्प में 1.5L पेट्रोल (113 bhp, 17.4 kmpl), 1.5L डीजल (114 bhp, 21.8 kmpl) और 1.5L टर्बो पेट्रोल हैं. अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 21.8 KMPL है.

Hyundai Venue

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर वेन्यू है. इस छोटी SUV को पिछले महीने 12,413 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 11,106 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 11 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai Aura

लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑरा है. जनवरी 2026 में इसकी कुल 7978 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 5388 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 48 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai Grand i10

लिस्ट में चौथे नंबर पर ग्रैंड आई10 है. इसे पिछले महीने 7710 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 5311 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 45 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai i20

सेल बढ़ने की बदौलत हुंडई आई20 ने टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इसे पिछले महीने 5677 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं आई20 की कुल 4741 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19.74 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Hyundai Exter की 5621 यूनिट, Alcazar की 962 यूनिट, Verna की 823 यूनिट और Ioniq की मात्र 1 यूनिट बिकी है. वहीं, Hyundai Tucson को कोई भी ग्राहक नहीं मिला.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։