Ավտո նորություններ

Hyundai Exter Facelift, Verna Facelift और Bayon बेस्ड SUV जल्द होंगी लॉन्च

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 25, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

हुंडई आने वाले दिनों में इंडियन ऑटो मार्केट के अंदर धमाका करने वाली है. कंपनी अपने मौजूदा पॉपुलर मॉडल्स को अपडेट करने के साथ-साथ नई एसयूवी भी लॉन्च कर रही है. खासतौर पर न्यू हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट, न्यू हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट और हुंडई बेयॉन पर आधारित कॉम्पैक्ट एसयूवी इन तीनों को जल्द ही इंडियन कार बाजार में देखा जा सकेगा.

ये कारें अलग-अलग सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाएंगी. इसमें से एक माइक्रो एसयूवी, एक मिड-साइज सेडान और एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर होने वाली है. इन अपडेट्स से हुंडई की सेल्स बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि भारतीय ग्राहक अब स्टाइल, टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और वैल्यू फॉर मनी पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. आइए इन तीनों अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिनका लॉन्च 2026 के अंत तक हो जाएगा.

न्यू हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट

हुंडई एक्सटर को 2023 में लॉन्च होकर माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में हिट साबित हुई है. अब मिड-लाइफ फेसलिफ्ट के साथ वापस आ रही है. इसका लॉन्च जून 2026 में होने की सबसे ज्यादा संभावना है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स मार्च-अप्रिल का भी जिक्र कर रही हैं. अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख से 9.80 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है, जो इसे बजट फ्रेंडली बनाएगी.

एक्सटीरियर डिजाइन में छोटे-मोटे, लेकिन आकर्षक बदलाव आएंगे. फ्रंट में रिवाइज्ड ग्रिल, नया बंपर और एच-शेप्ड डे-टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) मिलेंगे. रियर में रीडिजाइन टेलगेट, नई टेल लैंप्स और अपडेटेड बंपर देखने को मिलेंगे. कार का बॉक्सी SUV लुक बरकरार रहेगा, लेकिन नए एलॉय व्हील्स और कलर्स के साथ ये और मॉडर्न लगेगी.

इंटीरियर सबसे बड़ा हाइलाइट होगा. इसमें 12.9 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 9.9 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा. ये भारत की पहली मास-मार्केट कार होगी, जो गूगल के एंड्रॉयड ऑटोमोटिव ओएस (AAOS) पर चलेगी. इससे ओवर-द-एयर अपडेट्स, गूगल मैप्स और थर्ड-पार्टी ऐप्स आसानी से इस्तेमाल हो सकेंगे. नई अपहोल्स्ट्री, बेहतर मैटेरियल्स और इम्प्रूव्ड एर्गोनॉमिक्स के साथ केबिन ज्यादा प्रीमियम फील देगा.

पावरट्रेन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसे 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन (82 bhp) मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ ही पेश किया जाना है. सीएनजी वेरिएंट भी जारी रहेगा, जो माइलेज के मामले में बेहतरीन रहने वाला है. सेफ्टी में 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ईएससी, हिल असिस्ट जैसे फीचर्स बरकरार रहेंगे. ये फेसलिफ्ट युवा खरीदारों और फैमिली यूजर्स के लिए परफेक्ट रहेगी, जो टेक और स्टाइल दोनों चाहते हैं. एक्सटर की मौजूदा सफलता को देखते हुए ये अपडेट कंपनी की सेल्स को बढ़ाने में मदद करेंगे.

न्यू हुंडई वर्ना फेसलिफ्ट

हुंडई वर्ना 2023 की नई जनरेशन के बाद अब 2026 में फेसलिफ्ट के साथ रिफ्रेश होगी. लॉन्च मार्च से मई 2026 के बीच होने की संभावना है. अनुमानित कीमत 11 लाख से 18 लाख रुपये एक्स-शोरूम रहेगी, जो इसे प्रीमियम सेडान सेगमेंट में मजबूत बनाएगी. एक्सटीरियर में हल्के अपडेट्स मिलेंगे. इसमें नया फ्रंट एंड डिजाइन, रीडिजाइन हेडलैंप्स और टेललैंप्स के साथ अपडेटेड बंपर्स शामिल हैं. ग्लोबल मॉडल्स जैसे सोनाटा से इंस्पिरेशन लेकर ये और स्पोर्टी और एलिगेंट लगेगी. कलर्स और व्हील डिजाइन भी नए होंगे.

इंटीरियर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इसमें 12.3 इंच के डुअल डिजिटल स्क्रीन्स, नया डैशबोर्ड लेआउट, रीडिजाइन स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड टेक्नोलॉजी फीचर्स शामिल होंगे. कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड इंफोटेनमेंट और बेहतर एम्बिएंट लाइटिंग के साथ केबिन ज्यादा लग्जरी फील देगा.

पावरट्रेन वही रहेगा. इसे 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ खरीदा जा सकेगा, जो मैनुअल, आईवीटी और डीसीटी ऑप्शन्स के साथ आता है. माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों बैलेंस्ड रहेंगे. लेवल-2 एडास (कुछ वेरिएंट्स में), 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री कैमरा के साथ स्ट्रक्चरल सेफ्टी मजबूत रहेगी.

हुंडई बेयॉन बेस्ड कार

हुंडई बेयॉन यूरोप में पॉपुलर क्रॉसओवर है, लेकिन भारत में ये बेयॉन प्लेटफॉर्म पर आधारित नई कॉम्पैक्ट एसयूवी (कोडनेम BC4i) के रूप में आएगी. ये एक्सटर और वेन्यू के बीच पोजिशन करेगी, यानी सब-4 मीटर कैटेगरी में इसे बेचा जाएगा. लॉन्च अक्टूबर 2026 या फेस्टिव सीजन में होने की उम्मीद है. अनुमानित कीमत 8 लाख से 15 लाख रुपये के बीच रहेगी.

डिजाइन काफी बॉक्सी और SUV-लाइक होगा. इसे स्प्लिट हेडलैंप्स, बड़ा SUV-स्टाइल ग्रिल, मस्कुलर रियर बंपर, रूफ रेल्स और नए एलॉय व्हील्स मिल सकते हैं. वेन्यू जैसा लुक लेकिन अलग अलॉय और लाइटिंग डिजाइन के साथ इंटीरियर भी प्रीमियम होगा, जिसमें न्यू जेन फीचर्स, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और अच्छी स्पेस मिलेगी.

पावरट्रेन में नया 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मुख्य होगा, जो हाइब्रिड रेडी भी हो सकता है. 1.0 लीटर टर्बो ऑप्शन, डीसीटी या ई-सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आ सकता है. डीजल नहीं आने की संभावना है. एन लाइन वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है, जो स्पोर्टी अपील देगा. माइलेज भी अच्छा रहने की उम्मीद है। मार्केट में इसका मुकाबला Maruti Fronx जैसी गाड़ियों से होगा.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։