Տեխնիկական նորություններ

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज से, कई राष्ट्रपति और PM होंगे शामिल, यहां जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 16, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

नई दिल्ली में होने वाली India AI Impact Summit 2026 की आज से शुरुआत हो रही है. इसमें कई देशों के प्रमुखों के अलावा टेक कंपनियों के सीईओ और कई दूसरे बड़े नाम शामिल होंगे. 16 से 20 फरवरी तक चलने वाली इस समिट में मेन प्रोग्राम के साथ लगभग 500 इवेंट होंगे और टेक कंपनियों, एआई स्टार्ट अप्स और रिसर्च लैब्स समेत 800 से ज्यादा एग्जिबिटर अपने एआई प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस की एग्जिबिशन लगाएंगे. 

क्यों हो रही है यह समिट?

यह इस तरह की ग्लोबल समिट का चौथा एडिशन है. इसमें नेता और बड़ी एआई कंपनियों के सीईओ आदि मिलकर एआई सिस्टम के संभावित खतरों से निपटने के तरीकों पर विचार-विमर्श करते हैं. सबसे पहले यह समिट यूनाइटेड किंगडम में हुई थी. सियोल और पेरिस के बाद इस साल इसे भारत होस्ट कर रहा है.

कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति होंगे शामिल

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समिट में कम से कम छह देशों के प्रधानमंत्री और फ्रांस और ब्राजील समेत सात देशों के राष्ट्रपति भाग लेंगे. इनके अलावा 45 देशों के मिनिस्ट्रियल डेलीगेशन और यूनाइडेट नेशन्स समेत कई इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के बड़े अधिकारी इस समिट में हिस्सा लेंगे. साथ ही गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, एनवीडिया के फाउंडर Jensen Huang, डीपमाइंड के सीईओ Demis Hassabis, माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट Brad Smith और क्वालकॉम के सीईओ Cristiano Amon इस समिट में हिस्सा लेने दिल्ली आ रहे हैं. समिट की आधिकारिक शुरुआत 19 फरवरी को होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे.

कैसे करें रजिस्टर?

अगर आप इस समिट में हिस्सा लेना चाहते हैं तो डेलीगेट के तौर पर फ्री में रजिस्टर कर सकते हैं. इसके लिए https://impact.indiaai.gov.in/registration पर जाएं और जरूरी डिटेल्स भरें. डिटेल्स भरने के बाद आपकी ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा. इसे सबमिट करें. रजिस्ट्रेशन अप्रूव होते ही आपके पास ईमेल आएगा, जिसमें QR कोड दिया होगा. इस कोड से दिल्ली के भारत मंडपम में एंट्री कर पाएंगे, जहां यह समिट आयोजित हो रही है. एंट्री के समय आपके पास फोटो वाला आईडी होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें-

एंड्रॉयड के इन फीचर्स के लिए तरसते हैं ऐप्पल यूजर्स, महंगे से महंगे आईफोन में भी नहीं मिलते

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։