Տեխնիկական նորություններ

Induction Stove यूज करते हैं? ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, मिनटों में खराब हो सकता है चूल्हा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 18, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

  • उपयोग के तुरंत बाद प्लग न निकालें, ठंडा होने दें।

Induction Stove Tips: आजकल गैस की बढ़ती कीमतों और तेजी से खाना बनाने की सुविधा के कारण कई घरों में इंडक्शन स्टोव का इस्तेमाल बढ़ गया है. यह बिजली से चलने वाला उपकरण सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है लेकिन इसकी सही देखभाल न की जाए तो यह जल्दी खराब भी हो सकता है. कई लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से इंडक्शन चूल्हे की परफॉर्मेंस घट जाती है या फिर वह पूरी तरह काम करना बंद कर देता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 बड़ी गलतियों के बारे में जिन्हें आपको कभी नहीं करना चाहिए.

गलत बर्तन का इस्तेमाल करना

इंडक्शन स्टोव हर तरह के बर्तनों के साथ काम नहीं करता. कई लोग एल्यूमीनियम, कांच या सामान्य स्टील के बर्तन इस्तेमाल करने लगते हैं जिससे चूल्हा बर्तन को पहचान नहीं पाता. इंडक्शन पर हमेशा फेरोमैग्नेटिक यानी चुंबकीय धातु वाले बर्तन ही इस्तेमाल करें. अगर बर्तन के नीचे मैग्नेट चिपक जाता है तो वह इंडक्शन के लिए सही है.

चूल्हे पर जरूरत से ज्यादा वजन रखना

कुछ लोग बड़े और भारी बर्तन इंडक्शन पर रख देते हैं. लगातार अधिक वजन पड़ने से इसकी ग्लास सतह पर दबाव बढ़ता है और दरार आने का खतरा रहता है. अगर सतह में क्रैक आ जाए तो न सिर्फ उपकरण खराब हो सकता है बल्कि बिजली से जुड़ा जोखिम भी बढ़ सकता है. इसलिए हमेशा निर्माता द्वारा बताए गए वजन की सीमा का ध्यान रखें.

गीली सतह पर इस्तेमाल करना

इंडक्शन स्टोव को साफ करते समय या खाना बनाते समय अगर उसके ऊपर पानी जमा हो जाए तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. गीली सतह पर लगातार इस्तेमाल करने से इलेक्ट्रॉनिक सर्किट प्रभावित हो सकते हैं. इसके अलावा सेंसर भी ठीक से काम नहीं करते. इस्तेमाल से पहले हमेशा सतह को सूखे कपड़े से साफ कर लें.

वेंटिलेशन स्लॉट्स को बंद करना

इंडक्शन चूल्हे के अंदर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को ठंडा रखने के लिए इसमें कूलिंग फैन और एयर वेंट्स दिए जाते हैं. कई लोग चूल्हे को ऐसी जगह रख देते हैं जहां हवा का सही प्रवाह नहीं हो पाता.

इससे उपकरण जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है और उसके अंदर के पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं. इसलिए इंडक्शन के आसपास पर्याप्त जगह जरूर छोड़ें.

इस्तेमाल के तुरंत बाद प्लग निकाल देना

खाना बनने के बाद कई लोग तुरंत बिजली का प्लग निकाल देते हैं. जबकि कई इंडक्शन स्टोव में कूलिंग फैन कुछ मिनट तक चलता रहता है ताकि अंदर का तापमान सामान्य हो सके. अगर बार-बार ऐसा किया जाए तो उपकरण की लाइफ कम हो सकती है. बेहतर होगा कि स्टोव को पूरी तरह बंद होने दें और उसके बाद ही प्लग निकालें.

इंडक्शन स्टोव को लंबे समय तक सही रखने के टिप्स

  • हमेशा सही बर्तनों का इस्तेमाल करें.
  • सतह को नियमित रूप से साफ रखें.
  • बिजली के उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए अच्छी क्वालिटी का सॉकेट इस्तेमाल करें.
  • ओवरलोडिंग से बचें.
  • इस्तेमाल के बाद उपकरण को ठंडा होने का समय दें.

यह भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए सिंगापुर का 19वीं सदी वाला कूलिंग सिस्टम तकनीक फिर चर्चा में, जानिए पूरी जानकारी

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։