Տեխնիկական նորություններ

Instagram ला रही है Snapchat वाला यह फीचर, फोटो शेयर करना होगा आसान, जेन-जी को आएगा खूब पसंद

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 11, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

इंस्टाग्राम पर जल्द ही एक ऐसा फीचर आने वाला है, जो जेन-जी को बहुत पसंद आएगा. दरअसल, मेटा ने स्नैपचैट को टक्कर देने का प्लान बनाया है और जल्द ही वह इंस्टाग्राम में भी स्नैपचैट जैसे कई फीचर्स ला सकती है. इसमें सबसे पहला फीचर Instants हो सकता है. यह खास तौर पर फोटो शेयरिंग के लिए लाया जा रहा है. मेटा ने इसके लिए प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है. स्नैपचैट की तरह इस फीचर में सामने वाले यूजर के देखते ही फोटो गायब हो जाएगी. 

कैसे काम करेगा नया फीचर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा इंस्टाग्राम में टेंपरेरी शेयरिंग के लिए यह फीचर लाएगी. यह फीचर यूजर को टेंपरेरी फोटो और वीडियो शेयर करने देगा. जैसे ही सामने वाला यूजर इन फोटो-वीडियो को देख लेगा, ये गायब हो जाएंगे. अगला यूजर इन्हें सेव नहीं कर पाएगा. बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम कुछ देशों में इसकी टेस्टिंग कर रही है. इंस्टाग्राम ने इस फीचर को इंटरनली शॉट्स नाम दिया है. इससे यूजर DM के जरिए दूसरे यूजर्स के पास फोटो-वीडियो शेयर कर पाएंगे. अगर सामने वाले यूजर 24 घंटे तक इन्हें ओपन नहीं करता है तो ये ऑटोमैटिकली एक्सपायर हो जाएंगे.

किन लोगों के साथ शेयर कर पाएंगे फोटो?

इंस्टाग्राम का यह फीचर आपको केवल उन यूजर्स के साथ ही फोटो-वीडियो शेयर करने की परमिशन देगा, जो एक-दूसरे को फॉलो करते हैं. यानी आप केवल अपने दोस्तों के साथ ये फोटोज शेयर कर पाएंगे. साथ ही इन फोटो को एडिट करने का ऑप्शन नहीं आएगा. यह स्नैपचैट की तरह स्पॉनटेनियस होगा. बता दें कि इंस्टाग्राम पर पहले ही वैनिश मोड, व्यू वन्स और ऑटो डिलीटिंग जैसे ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन नया फीचर लाकर इंस्टाग्राम इसे और स्ट्रीमलाइन करना चाहती है. ऐसे कयास हैं कि कंपनी टेंपरेरी फोटो शेयरिंग को अपने प्लेटफॉर्म का एक बड़ा भाग बनाने का प्रयास कर रही है. 

ये भी पढ़ें-

एआई और डीपफेक कंटेट पर लेबल हुआ जरूरी, सरकार ने कड़े किए नियम, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։