Տեխնիկական նորություններ

iPhone और iPad यूजर हो जाएं सावधान, इस खतरे को देखते हुए सरकार ने दी बड़ी वार्निंग

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 24, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Apple Security Warning: अगर आप ऐप्पल डिवाइस यूज करते हैं तो आपके डिवाइस पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है, जिसे देखते हुए भारत सरकार ने वार्निंग जारी की है. सरकारी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने आईफोन, आईफैड और मैक सिस्टम को लेकर वार्निंग दी है. एजेंसी का कहना है कि इनमें कई सुरक्षा खामियां मिली हैं, जिससे साइबर अटैक किया जा सकता है. इंडिविजुअल यूजर्स के साथ-साथ कंपनियों में यूज होने वाले डिवाइसेस के लिए भी यह वार्निंग जारी हुई है. 

इन डिवाइसेस पर है खतरा

CERT-In के अनुसार, ऐप्पल के ऑपरेटिंग सिस्टम के कई वर्जन पर इन सुरक्षा खामियों के कारण साइबर अटैक का खतरा है. macOS के 13.5, 14.2 और 14.3 से पुराने, iOS और iPadOS के 15.8.7, 16.7.5, 16.7.15 और 17.3 से पुराने वर्जन पर खतरा बताया गया है. इसके साथ इन वर्जन में यूज होने वाले सफारी ब्राउजर भी ऐसा खतरा मंडरा रहा है.

डिवाइसेस पर क्या खतरा?

CERT-In ने अपनी वार्निंग में इन सुरक्षा खामियों को क्रिटिकल बताया है, जिसका मतलब है कि डिवाइसेस पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. एजेंसी का कहना है कि इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर टागरेटेड डिवाइस पर अटैक कर सकता है. साथ ही वह दूर बैठे-बैठे टारगेटेड डिवाइस की एक्सेस अपने हाथ में लेकर डेटा को मैनिपुलेट और मेमोरी को करप्ट कर सकता है. इससे डिवाइस ठीक तरीके से काम नहीं कर पाएंगे.

ऐप्पल यूजर्स को अब क्या करना चाहिए?

CERT-In ने ऐप्पल यूजर्स को अपने डिवाइसेस को तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है. ऐप्पल ने इन खामियों के लिए सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है और यूजर्स इसे इंस्टॉल कर हैकिंग के खतरे से बच सकते हैं. अपडेट इंस्टॉल करने के लिए अपने डिवाइस की सेटिंग में जाकर जनरल में जाएं और यहां दिख रहे सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें. इसके बाद यहां दिख रही अपडेट को इंस्टॉल कर लें.

ये भी पढ़ें-

इंडक्शन पर जमी गंदगी को हटाने में न करें यह गलती, खाना पकाना हो जाएगा मुश्किल

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։