Տեխնիկական նորություններ

iPhone 17 Pro Max के मुकाबले इन मामलों में आगे होगा Galaxy S26 Ultra, ऐप्पल के पास नहीं है इन फीचर्स का जवाब

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 24, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: सैमसंग के Galaxy S26 Ultra को कुछ ही घंटे बाद लॉन्च कर दिया जाएगा. बाजार में इसका सीधा मुकाबला ऐप्पल के iPhone 17 Pro Max से होगा. S26 Ultra की लॉन्चिंग से पहले इसके फीचर्स सामने आ गए हैं, जिससे यह अंदाजा लग गया है कि इस फोन में क्या-क्या मिलने वाला है. साथ ही इन फीचर्स से यह भी साफ हो गया है कि तीन मामलों में सैमसंग का फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 17 Pro Max के मुकाबले आगे रहने वाला है.

इन मामलों में बढ़त बना लेगा Galaxy S26 Ultra

प्राइवेसी डिस्प्ले

Galaxy S26 Ultra में प्राइवेसी डिस्प्ले मिलेगा, जो आईफोन से गायब है. यह डिस्प्ले व्यूइंग एंगल को नैरो कर देता है, जिससे यूजर के आसपास बैठे लोगों को स्क्रीन पर चल रही इंफोर्मेशन नजर नहीं आती. डिस्प्ले ऑन होने के बाद भी साइड से यह डार्क नजर आएगा. अब चाइनीज कंपनियां भी अपने अपकमिंग फोन में ऐसा डिस्प्ले लाने की तैयारी कर रही हैं.

क्वाड कैमरा सेटअप

S26 Ultra में 200MP मेन सेंसर के साथ क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा. सैमसंग ने पिछले साल भी S25 Ultra को चार कैमरे वाले रियर सेटअप के साथ उतारा था. दूसरी तरफ ऐप्पल अभी तक ट्रिपल कैमरा सेटअप पर ही रुकी हुई है. आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स दोनों ही मॉडल्स के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. 

फास्टर चार्जिंग

बैटरी को लेकर Galaxy S26 Ultra में बड़ी अपग्रेड नहीं मिलेगी, लेकिन इसमें फास्टर चार्जिंग दी जाएगी. सैमसंग अपने फ्लैगशिप मॉडल में पिछले कई सालों से 5,000 mAh की बैटरी देती आ रही है और S26 Ultra में भी यही बैटरी पैक मिलेगा. लेकिन यह फोन 60W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. यह चाइनीज कंपनियों की चार्जिंग स्पीड के मुकाबले काफी कम है, लेकिन ऐप्पल अभी भी 40W वायर्ड चार्जिंग स्पीड पर अटकी हुई है. भले ही 17 प्रो मैक्स में 5,000 mAh से बड़ी बैटरी दी जा रही है, लेकिन इसकी चार्जिंग स्पीड S26 Ultra की तुलना में कम है.

ये भी पढ़ें-

होली पर नहीं रहेगी भीगने की टेंशन, अपने फोन को इन 5 तरीकों से बनाएं वाटरप्रूफ

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։