Տեխնիկական նորություններ

iPhone 17 Pro Max खरीदा है तो तुरंत चेंज कर लें ये 4 सेटिंग, चोरी से प्राइवेसी तक में आएंगी काम

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 26, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


iPhone Security And Privacy Setting: आईफोन को कई स्मार्टफोन्स की तुलना में अधिक सिक्योर समझा जाता है. इसमें कई ऐसी सेटिंग्स होती हैं, जो यूजर को प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए कंट्रोल देती हैं. हालांकि, इनमे से अधिकतर सेटिंग बाई डिफॉल्ट टर्न ऑफ होती हैं. अगर आपके पास iPhone 17 Pro Max है तो हम आपको iPhone Security And Privacy Setting सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इसे बिल्कुल सिक्योर कर पाएंगे. इन सेटिंग्स को चेंज करना बहुत आसान है और कुछ ही स्टेप्स में आप आईफोन को एकदम फुलप्रूफ बना पाएंगे.

ऐप ट्रैकिंग को करें बंद

जब भी आप कोई ऐप इंस्टॉल करते हैं तो यह आपको ट्रैक करने की परमिशन मांगती है. आप इस परमिशन को Deny कर सकते हैं. अगर आप यह Allow करते हैं तो ये ऐप्स आपको इंटरनेट पर ट्रैक कर सकती हैं. अगर आपने पहले किसी ऐप को परमिशन दी हुई है तो उसे भी कैंसिल कर सकते हैं. इसके लिए सेटिंग में जाक प्राइवेसी और सिक्योरिटी को चूज करें. यहां ट्रैकिंग के ऑप्शन को ऑफ कर दें.

Face ID इनेबल करना भी है जरूरी

जब आप नया आईफोन सेटअप करते हैं तो फेसआईडी सेट कर लें. अगर आपने अभी तक फेसआईडी इनेबल नहीं की है कि तो सेटिंग में जाकर इसे इनेबल कर सकते हैं. हालांकि, कई लोगों को लगता है कि फेसआईडी का डेटा और इमेज ऐप्पल को भेजी जाती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. फेसआईडी का डेटा आपके डिवाइस पर ही स्टोर होता है और यह पिन और पासवर्ड से ज्यादा सिक्योर भी होता है.

Find My को कर लें टर्न ऑन

आईफोन चोरी या गुम होने का डर सभी यूजर्स को रहता है. ऐसी स्थिति में आईफोन को ट्रैक करने के लिए Find My का फीचर आता है. इसे इनेबल करने के लिए सेटिंग में जाएं और सबसे ऊपर दिख रहे अपने अकाउंट को ओपन करें. यहां आपको फाइंड माई का ऑप्शन दिख जाए. इसे ऑन कर लें और सेंड लास्ट लोकेशन को भी ऑन कर दें. हालांकि, इसके लिए आपको लोकेशन सर्विस ऑन रखनी पड़ेगी.

Apple Analytics को करें ऑफ

आईफोन ऐप्पल के साथ ज्यादा डेटा शेयर नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी कुछ सेटिंग्स को ऑफ कर डेटा को और प्राइवेट कर सकते हैं. ऐसी ही एक सेटिंग ऐप्पल एनालिटिक्स की है. यह थोड़ी अंदर छिपी होती है और आपको इसे मैनुअली ऑफ करना पड़ेगा. अगर आप चाहते हैं कि आपका डेटा ऐप्पल के साथ भी शेयर न हो तो सेटिंग में जाकर प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी मेून में जाएं. यहां सबसे नीचे Analytics & Improvements का ऑप्शन मिलेगा. इसे बंद कर दें.

ये भी पढ़ें-

Tech Tips: घर के हर कोने में नहीं पहुंचता वाईफाई कनेक्शन? पुराना एंड्रॉयड फोन चुटकियों में दूर कर देगा दिक्कत



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։