Տեխնիկական նորություններ

iPhone 17 Pro Max पर मिल रही है शानदार छूट, यहां से उठाएं जबरदस्त ऑफर का फायदा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 2, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

अगर आप ऐप्पल का फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 17 Pro Max लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए सही समय हो सकता है. दरअसल, इस समय इस आईफोन पर डिस्काउंट ऑफर चल रहा है, जिसके बाद यह अपनी असल लॉन्च कीमत से काफी सस्ता मिल रहा है. ऐसे में बचत का फायदा उठाने का यह मौका आपको हाथ से नहीं जाने देना चाहिए. पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए इस आईफोन में कई धाकड़ फीचर्स और दमदार प्रोसेसर मिलता है. आइए इस आईफोन और डील के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

iPhone 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस

इस आईफोन में 6.9 इंच का ProMotion डिस्प्ले मिलता है, जो एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है. ऐप्पल ने इसमें अपना लेटेस्ट A19 Pro प्रोसेसर दिया है, जो शानदार परफॉर्मेंस देता है. बैटरी की बात करें तो इसमें ऐप्पल की सबसे बड़ी बैटरी मिलती है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह 39 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकती है. कैमरा के मामले में आईफोन हमेशा आगे रहे हैं. 17 Pro Max के रियर में 48MP+ 48MP+ 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए फ्रंट में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है.

विजय सेल्स पर मिल रही डील

भारत में iPhone 17 Pro Max को 1,49,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन विजय सेल्स की वेबसाइट पर अभी यह फोन 1,47,900 रुपये में लिस्टेड है. 2,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के अलावा ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5,000 रुपये का डायरेक्ट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है. नए फोन के बदले आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज कर भी कुछ छूट पा सकते हैं.

सैमसंग के Galaxy S25 Ultra पर भी छप्परफाड़ छूट

iPhone 17 Pro Max के अलावा इस समय सैमसंग के Galaxy S25 Ultra पर भी छप्परफाड़ छूट मिल रही है. S25 Ultra को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी अमेजन पर इसका Titanium Whitesilver (12GB+256GB) वेरिएंट 20,000 रुपये से ज्यादा के फ्लैट डिस्काउंट के बाद 1,09,990 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा इस पर 1500 रुपये का बैंक ऑफर और लगभग 3300 रुपये का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

WhatsApp Web कर रहा है बार-बार लॉग-आउट? कोई गड़बड़ नहीं, यह नया नियम है कारण, यहां जान लें डिटेल

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։