Տեխնիկական նորություններ

iPhone 17 Pro Max: सिर्फ 1.27 लाख में 1.50 लाख वाला iPhone 17 Pro Max, जानें कहां मिल रही यह डील?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 4, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

iPhone 17 Pro Max: अगर आप एप्पल का नया स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. दरअसल लॉन्च के कुछ ही समय बाद इस प्रीमियम फोन पर डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट जोड़ने के बाद इसकी कीमत पहले के मुकाबले काफी कम हो सकती है. वहीं दूसरी ओर आईफोन 17 सीरीज की कीमतों में भी आने वाले समय में बढ़ोतरी की चर्चा चल रही है. ऐसे में मौजूदा ऑफर खरीदारों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. तो चलिए अब आपको बताते हैं कि 1.50 लाख वाला iPhone 17 Pro Max आप सिर्फ 1.27 लाख में कैसे खरीद सकते हैं और यह डील कहां मिल रही है.

Flipkart Goat में मिल रहा फायदा 

फ्लिपकार्ट ने अपनी गोट सेल के लिए आईफोन 17 सीरीज पर भी बड़े ऑफर टीज किए हैं. प्लेटफार्म के अनुसार सेल के दौरान आईफोन 17 की शुरुआती कीमत 70,990, iPhone 17 Pro की कीमत 1,12,900 जबकि iPhone 17 Pro Max को 1,27,900 में खरीदा जा सकेगा. इसी तरह iPhone 17 Air को 95,900 रुपये और iPhone 17E को 60,900 की शुरुआत कीमत पर उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है. हालांकि यह कीमतें सिर्फ सीमित के लिए होगी और कुछ ऑफर बैंक कार्ड पर निर्भर करेंगे.

रिलायंस डिजिटल पर भी डिस्काउंट 

रिलायंस डिजिटल पर iPhone 17 Pro Max 256 जीबी का लॉन्च प्राइस 1,49,900 है, लेकिन फिलहाल यह 1,42,490 रुपये में उपलब्ध है. यानी ग्राहकों को सीधे 7,410 रुपये की छूट मिल रही है. इसके अलावा अगर ग्राहक एसबीआई, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से लोन ईएमआई पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 3000 रुपये का एक्स्ट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. इस तरह फोन की प्रभावी कीमत 1,39,490 रुपये तक पहुंच जाती है. वहीं ईएमआई ट्रांजैक्शन पर भी कुछ बैंक एक्स्ट्रा बेनिफिट दे रहे हैं.

फ्यूचर में बढ़ सकती है आईफोन 17 सीरीज की कीमतें 

हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल भारत में आईफोन 17 सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकता है. हालांकि कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार स्टैंडर्ड iPhone 17, iPhone 17E, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max सभी की कीमतें बढ़ सकती है. रिपोर्ट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी प्रो मैक्स मॉडल में होने की संभावना जताई गई है. हालांकि फिलहाल इन कीमतों को लेकर कंपनी की ओर से कोई अधिकारी घोषणा नहीं हुई है.

क्या खास है iPhone 17 Pro Max में?

iPhone 17 Pro Max में A19 Pro चिपसेट और 12 जीबी रैम दी गई है. इसमें 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, जो पहले की तुलना में ज्यादा ब्राइटनेस और बेहतर एंटी ग्लेयर कोटिंग के साथ आता है. फोन में 4823 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 40 वॉट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ तीनों 48 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं, जबकि फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. कंपनी ने इस मॉडल में बेहतर कूलिंग के लिए वेपर चैंबर सिस्टम भी दिया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान भी परफॉर्मेंस बनी रहती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։