Տեխնիկական նորություններ

iPhone Shutter Sound क्यों बंद नहीं होती? जापान में कैमरा शटर साउंड को लेकर क्या है नियम

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

iPhone Shutter Sound: जब भी आईफोन कैमरा या दूसरे फोन के कैमरा से फोटो लेते है तो शटर साउंड आती है. यह आवाज बिल्कुल ट्रेडिशनल कैमरा जैसी होती है. कई देशों में आप आईफोन या दूसरे मोबाइल में यह आवाज बंद कर सकते हैं. कई जगहें ऐसी भी हैं, जहां इस आवाज पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता, लेकिन जापान में मामला पूरी तरह अलग है. यहां बिकने वाले आईफोन और दूसरे फोन में इस आवाज को डिसेबल नहीं किया जा सकता. भले ही आपका फोन साइलेंट है, यहां फोटो लेने पर शटर साउंड जरूरी आएगी. आइए जानते हैं कि यह फोन कैमरा के लिए यह आवाज आना क्यों जरूरी है और कब से इस नियम की शुरुआत हुई.

प्राइवेसी से जुड़ा है कारण

शटर साउंड से पता चलता है कि फोटो क्लिक हो गई है. अगर कोई अनजान व्यक्ति आपकी फोटो ले रहा है तो यह साउंड आपको अलर्ट कर सकती है. यही वजह है कि जापान में शटर साउंड को अनिवार्य किया गया है. यहां बिकने वाले फोन में कैमरा शटर साउंड बाई डिफॉल्ट इनेबल रहती है और इसे बंद भी नहीं किया जा सकता. यहां इसे लेकर एक कानून भी बना हुआ है.

क्यों पड़ी कानून बनाने की जरूरत?

2000 के दशक के शुरुआती सालों में जापान में बिल्ट-इन कैमरा वाला पहला पोर्टेबल फोन Kyocera VP-210 लॉन्च हुआ था. इसमें कोई शटर साउंड नहीं थी. इस वजह से लोगों की चोरी-छिपे फोटो लेने की घटनाएं एक बड़ी समस्या बन गई थी. Masashi Tashiro नाम के एक सेलिब्रिटी पर भी फोन कैमरा से एक महिला की आपत्तिजनक फोटो लेने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया. इस तरह की घटनाओं को देखते हुए जापान में मोबाइल बनाने वाली कंपनियों ने अपने-अपने डिवाइस में शटर साउंड का फीचर जोड़ना शुरू कर दिया. इस फीचर को ऐसा बनाया कि इसे डिसेबल न किया जा सके.

2015 में बन गया कानून

2015 से पहले कंपनियां अपने तौर पर शटर साउंड दे रही थी, लेकिन 2015 में सरकार ने इस नियम को कानून का रूप दे दिया. इस कानून के तहत स्मार्टफोन पर शटर साउंड को म्यूट करने पर पाबंदी लगी हुई है और जापान में फोन बेचने वाली हर कंपनी को इसका पालन करना होता है. हालांकि, अब कुछ लोगों ने थर्ड-पार्टी ऐप्स और दूसरे तरीकों से इस आवाज को बंद करने का जुगाड़ निकाल लिया है. कुछ लोग सिम सेटिंग चेंज कर भी इस आवाज को म्यूट कर रहे हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։