Ավտո նորություններ

27 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग; Creta-Scorpio को धूल चटा रही ये SUV! कीमत मात्र ₹5.70 लाख से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

इंडियन ऑटो मार्केट में SUVs की मांग लगातार आसमान छू रही है. जून 2026 की हालिया सेल्स रिपोर्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इंडियन कस्टमर कॉम्पैक्ट और मिड साइज की एसयूवी को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस महीने की सेल्स चार्ट में टाटा मोटर्स ने अपना दबदबा कायम रखा है, जबकि महिंद्रा, मारुति सुजुकी और हुंडई जैसी दिग्गज कंपनियों ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.

सेल्स रिपोर्ट में पहले नंबर पर Tata Punch है. वहीं, Tata Nexon और Mahindra Scorpio N जैसी SUVs की मांग बढ़ी है. जून 2026 की टॉप-10 SUVs ने कुल 1.20 लाख से भी ज्यादा ग्राहक जुटाए हैं, जिसमें सबसे बड़ा योगदान पंच का रहा. आइए, मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Tata Punch

टाटा पंच जून 2026 के सेल्स चार्ट में शीर्ष स्थान पर रही. इस माइक्रो एसयूवी ने कुल 21,006 यूनिट की बिक्री दर्ज की है. सबसे खास बात ये है कि इसने सालाना आधार पर 101% शानदार सालाना बढ़ोतरी (YoY Growth) हासिल की है. अपनी मजबूत सेफ्टी रेटिंग, कॉम्पैक्ट साइज और किफायती कीमत के कारण टाटा पंच शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के ग्राहकों के बीच पहली पसंद बनी हुई है. कंपनी इसे मात्र ₹5,69,990 की शुरुआती एक्स सोरूम कीमत पर बेचती है. इसके टॉप वेरिएंट में सनरूफ, 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. क्लेम्ड माइलेज पेट्रोल में 20 KMPL और CNG में 27 KM/KG के आसपास है.

Tata Nexon

दूसरे स्थान पर टाटा मोटर्स की ही पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन (Tata Nexon) का कब्जा है. जून 2026 में इसकी कुल 18,335 यूनिट बिकी हैं. पिछले साल की समान अवधि की तुलना में नेक्सन ने 58% की शानदार बढ़त दर्ज की है. अपने मॉडर्न फीचर्स, पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक (EV) विकल्पों के साथ-साथ मजबूत बिल्ड क्वालिटी की वजह से ये ग्राहकों को लगातार आकर्षित कर रही है.

Mahindra Scorpio

महिंद्रा स्कॉर्पियो इंडियन मार्केट में अपनी दमदार पहचान के साथ तीसरे स्थान पर मजबूती से टिकी हुई है. जून 2026 के दौरान स्कॉर्पियो (क्लासिक और एन दोनों वेरिएंट) की कुल 14,097 यूनिट बेची गईं. इस धाकड़ एसयूवी ने सालाना आधार पर 11% की सकारात्मक वृद्धि हासिल की है. इसका मजबूत परफॉर्मेंस, बड़ा केबिन और बेहतरीन रोड प्रेजेंस आज भी एसयूवी प्रेमियों को बेहद पसंद आती है.

Maruti Suzuki Fronx

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स ने कूपे-स्टाइल डिजाइन और शानदार माइलेज की बदौलत चौथा स्थान हासिल किया है. कंपनी ने जून 2026 में फ्रोंक्स की 13,135 यूनिट बेचने में सफलता पाई है. इस गाड़ी ने सालाना आधार पर 34% की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. मारुति के बेहतरीन सर्विस नेटवर्क, प्रीमियम इंटीरियर और स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक ने इसकी पॉपुलरिटी को तेजी से बढ़ाया है.

Hyundai Venue

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हुंडई वेन्यू का नाम है. जून 2026 में इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कुल 10,776 यूनिट बिकी हैं. वेन्यू ने सालाना आधार पर 57% की प्रभावशाली बढ़त दर्ज की है. हुंडई वेन्यू अपने एडवांस्ड कनेक्टेड कार फीचर्स, मॉडर्न केबिन डिजाइन, कई इंजन ऑप्शन और कम्फर्टेबल ड्राइव एक्सपीरिएंस के कारण यंग कस्टमर्स के बीच एक बेहद पॉपुलर और भरोसेमंद विकल्प बनी हुई है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Mahindra Thar की 10,669 यूनिट, Mahindra XUV 3XO की 10,063 यूनिट, Maruti Suzuki Victoris की 10,035 यूनिट, Maruti Suzuki Brezza की 9,939 यूनिट और Kia Seltos की 9,654 यूनिट बिकी हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։