Ավտոմեքենայի թողարկում

19.4 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! इस कोरियन SUV को दनादन खरीद रही जनता, कीमत मात्र ₹10.99 लाख

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Kia India ने घरेलू बाजार में अपना दबदबा बरकरार रखा है. पिछले महीने कंपनी की अच्छी बिक्री हुई. सेल्स चार्ट पर नज़र डालें, तो जून 2026 में किआ ने कुल 24,552 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 20,625 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो हमेशा की तरह Kia Seltos कंपनी की पहली कार रही. वहीं, Sonet और Syros की मांग भी बढ़ी है. इसके अलावा, Carens Clavis और Carnival दो ऐसी कारें रहीं, जिनकी मांग सालाना स्तर पर घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Kia Seltos

सेल के मामले में पहले नंबर पर किआ सेल्टॉस है. पिछले महीने इस SUV की कुल 9654 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 5225 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 84.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख से शुरू होकर ₹19.99 लाख तक जाती है. नई K3 प्लेटफॉर्म पर बनी ये SUV बॉक्सी और मस्कुलर डिजाइन के साथ आकर्षक टाइगर नोज ग्रिल, LED DRLs, फ्लश डोर हैंडल्स तथा रैप-अराउंड टेललाइट्स से लैस है. इंटीरियर में डुअल 12.3 इंच पैनोरामिक डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरामिक सनरूफ और प्रीमियम मटेरियल के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.

सेफ्टी में 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स, ESC, 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS (21 फीचर्स) मिलते हैं. इंजन विकल्पों में 1.5 लीटर NA पेट्रोल (115 PS), टर्बो पेट्रोल (160 PS) और 1.5 लीटर डीजल (116 PS) शामिल हैं, जिनका माइलेज 15.6 से 19.4 kmpl तक है. ये फैमिली SUV स्टाइल, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का बेहतरीन मिश्रण है.

Kia Sonet

लिस्ट में दूसरे नंबर पर किआ सोनेट है. पिछले महीने इसकी कुल 9231 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 6658 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 38.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Kia Carens Clavis

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर कैरेंस क्लैविस है. जून 2026 में इस 7-सीटर MPV को कुल 4847 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 7921 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 38.81 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Kia Syros

सेल के मामले में चौथे नंबर पर किआ साइरोस है. पिछले महीने इसकी कुल 790 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 774 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 2.07 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Kia Carnival

सेल के मामले में अंतिम नंबर पर किआ कार्निवाल है. पिछले महीने इसकी कुल 30 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जून 2025 में बिकी इसकी कुल 47 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 36 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։