Ավտո նորություններ

Kia Seltos और Hyundai Venue को BNCAP में 5-Star Safety Rating, जानिए कितनी सेफ हैं ये दोनों SUV

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 31, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

साउथ कोरियन ऑटोमेकर्स Hyundai और Kia ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर एसयूवी मॉडल्स को सेफ्टी के मामले में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. हाल ही में जारी भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) के क्रैश टेस्ट रिजल्ट्स में Kia Seltos और Hyundai Venue (साथ ही वेन्यू एन लाइन) दोनों को पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

ये उपलब्धि भारतीय सड़कों पर वाहनों की सुरक्षा को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है. BNCAP भारत सरकार की पहल है, जो घरेलू बाजार में बिकने वाले वाहनों की क्रैश सेफ्टी को टेस्ट करके ग्राहकों को सही जानकारी प्रदान करती है. आइए जानते हैं कि इन दोनों SUVs को क्रैश टेस्ट में कितना मजबूत माना गया?

Kia Seltos का सेफ्टी टेस्ट

सेल्टोस जनवरी 2026 में अपडेटेड वर्जन के साथ लॉन्च हुई थी. इसने BNCAP टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया. एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में इसे 32 में से 31.70 पॉइंट्स मिले, जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 45 पॉइंट्स हासिल हुए. फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट (64 किमी/घंटा की स्पीड) में सेल्टोस ने 16 में से 15.70 पॉइंट्स स्कोर किए. साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में तो परफेक्ट 16/16 पॉइंट्स मिले.

साइड इम्पैक्ट और पोल टेस्ट में भी सभी क्रिटिकल बॉडी एरिया जैसे हेड, नेक, चेस्ट, अब्डॉमेन और लेग्स को ‘गुड’ प्रोटेक्शन मिला. चाइल्ड सेफ्टी में डायनामिक टेस्टिंग में 24/24 और चाइल्ड रिस्ट्रेंट सिस्टम इंस्टॉलेशन में 12/12 पॉइंट्स के साथ शानदार परफॉर्मेंस दिखाया. ये रेटिंग सेल्टोस के सभी वेरिएंट्स पर लागू होती है, जो कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इसे मजबूत दावेदार बनाती है.

Hyundai Venue कितनी सेफ?

हुंडई वेन्यू और वेन्यू एन लाइन ने भी BNCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल की. एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.15 पॉइंट्स और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 44.46 पॉइंट्स स्कोर किए गए. HX2 (डीजल एमटी) और HX10 (डीजल एटी) वेरिएंट्स को टेस्ट किया गया, लेकिन रेटिंग पूरे लाइनअप पर लागू है. वेन्यू ने फ्रंटल और साइड इम्पैक्ट टेस्ट्स में मजबूत स्ट्रक्चरल इंटीग्रिटी दिखाई. दोनों मॉडल्स में ‘गुड’ प्रोटेक्शन लेवल ज्यादातर क्रिटिकल एरियाज में देखा गया, हालांकि कुछ मामूली डिडक्शन्स इक्विपमेंट या स्ट्रक्चर से जुड़े हो सकते हैं.

दोनों के सेफ्टी फीचर्स

ये दोनों एसयूवी ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं, जिनमें हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो सेल्टोस और वेन्यू में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं, साथ ही एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और कई अन्य सेफ्टी टेक्नोलॉजीज शामिल हैं. हुंडई वेन्यू में 65 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 33 स्टैंडर्ड हैं.

ये रिजल्ट भारतीय बाजार के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि BNCAP लॉन्च होने के बाद से कस्टमर अब सेफ्टी को प्राथमिकता देकर कार चुन रहे हैं. पहले कई कारों ने 4 या 5 स्टार स्कोर किए थे, लेकिन अब कॉम्पैक्ट और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी हाई सेफ्टी स्टैंडर्ड सेट हो रहे हैं. भारत में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को देखते हुए, 5-स्टार रेटिंग वाली कारें चुनना बहुत जरूरी है.अब सेल्टॉस और वेन्यू भी 5-स्टार सेफ्टी रेडेट SUVs के क्लब में शामिल हो गई हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։