Վառելիքի արդյունավետության խորհուրդներ

Kia Sonet 2026 भारत में: फीचर्स, कीमत, इंजन और माइलेज डिटेल्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 13, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Kia Sonet 2 2026 03 4abc0b000f0ace6a1a6461adda9258c5 1200x630.jpg
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

2026 Kia Sonet को इंडियन मार्केट में नए अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है. ये सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी अब और भी आकर्षक हो गई है. कंपनी ने इसके डीजल 6AT और टर्बो-पेट्रोल 7DCT ऑटोमैटिक वेरिएंट्स को सस्ता करते हुए अब 10 लाख के अंदर उपलब्ध कराने का फैसला किया है.

एक्स-शोरूम कीमत ₹7.30 लाख से शुरू होकर ₹14.09 लाख तक जाती है और ये कुल 23 वेरिएंट ऑप्शन में उपलब्ध है. अगर आप 10 लाख से सस्ती डीजल ऑटोमैटिक SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये बेहतरीन मौका है. आइए, इस SUV की डिजाइन, डायमेंशन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर नजर डालते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

सोनेट का लुक बोल्ड और मस्कुलर है. इसकी लंबाई 3995 mm, चौड़ाई 1790 mm, ऊंचाई 1610-1642 mm और व्हीलबेस 2500 mm है. सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल, स्टार मैप LED DRLs, क्राउन ज्वेल LED हेडलैंप्स, आइस क्यूब LED फॉग लैंप्स और स्टार मैप कनेक्टेड LED टेल लैंप्स इसे प्रीमियम टच देते हैं. फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, बॉडी कलर बंपर, स्पोर्टी स्पॉइलर और R16 क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स (डुअल टोन) इसे SUV फील देते हैं. ग्राउंड क्लियरेंस लगभग 190 mm है, जो भारतीय सड़कों के लिए परफेक्ट है.

केबिन और कम्फर्ट

इसका इंटीरियर प्रीमियम और स्पेसियस है. ऑल ब्लैक या ब्लैक-बेज डुअल टोन सेमी-लेदरेट सीट्स, इंडिगो पेरा या सेज ग्रीन इंसर्ट्स के साथ लग्जरी फील देते हैं. फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और 4-वे पावर ड्राइवर सीट टॉप वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं.

60:40 स्प्लिट फोल्ड रियर सीट्स, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और 385 लीटर बूट स्पेस इसे प्रैक्टिकल बनाते हैं. डैशबोर्ड पर LED एम्बिएंट लाइटिंग, सनग्लास होल्डर और रियर विंडो सनशेड जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं. वेरिएंट-वाइज कीमत कुछ इस प्रकार है-

इंजन ट्रिम ट्रांसमिशन कीमत (रुपये में)
डीजल (1.5L) HTE(O) 6AT 9,77,900
डीजल (1.5L) HTK(O) 6AT 10,72,900
डीजल (1.5L) HTK+ 6AT 11,08,900
डीजल (1.5L) HTK+(O) 6AT 11,56,900
टर्बो पेट्रोल (1.0L) HTK(O) 7DCT 9,89,900
टर्बो पेट्रोल (1.0L) HTK+(O) 7DCT 10,83,900

फीचर्स और सेफ्टी

इसे 10.25 इंच HD टचस्क्रीन (हायर वेरिएंट्स में) + 10.25 इंच डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, Kia Connect, बोस 7-स्पीकर, स्मार्टफोन वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, मल्टी ड्राइव मोड्स (नॉर्मल/इको/स्पोर्ट), ट्रैक्शन मोड्स (सैंड/मड/वेट), पैडल शिफ्टर्स, 360 डिग्री कैमरा और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं.

सेफ्टी के लिए इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ESC, HAC, VSM, ABS के साथ EBD, TPMS, ISOFIX चाइल्ड एंकर, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और इम्पैक्ट सेंसिंग अनलॉक जैसी 15 हाई-सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड हैं. साथ ही इसे लेवल-1 ADAS भी मिलता है.

इंजन और माइलेज

इसे तीन इंजन ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है. इसमें 1.2L NA पेट्रोल (82 bhp, 115 Nm), 1.0L टर्बो-पेट्रोल (118-120 bhp, 172 Nm) और 1.5L CRDi डीजल (114-116 bhp, 250 Nm) इंजन शामिल है. इसकी अधिकतम क्लेम्ड फ्यूल इकॉनमी 24.1 kmpl तक है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։