Տեխնիկական նորություններ

LPG के बाद अब इंडक्शन चूल्हे को लेकर मचा हाहाकार, क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्टॉक खत्म

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 12, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
F07be012a920f438c05f03fa67a8468517732848875981164 original.png
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

LPG Cylinder Shortage: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) बंद है और इससे LPG सप्लाई पर असर पड़ रहा है. कई शहरों में LPG Cylinder की शॉर्टेज हो गई है और सरकार ने इसके दाम भी बढ़ा दिए हैं. इससे लोगों में हाहाकार मच गया है और अब वो जमकर इंडक्शन चूल्हे (Induction Cooktop) खरीद रहे हैं. कई शहरों में इंडक्शन चूल्हों की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि ये आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं.

क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन चूल्हों का स्टॉक खत्म

ब्लिंकिट, जेप्टो और बिगबास्केट जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन चूल्हों का स्टॉक खत्म हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता और चेन्नई शहरों में इन प्लेटफॉर्म्स पर इंडक्शन चूल्हों पर ‘आउट ऑफ स्टॉक’ का बैज दिख रहा है. इससे पता चल रहा है कि लोग कितनी तेजी से इन चूल्हों को खरीद रहे हैं. दरअसल, LPG को लेकर अभी स्योरिटी नहीं है और ऐसे में लोग असुविधा से बचने के लिए बाकी ऑप्शन तलाशने लगे हैं.

इन आइटम्स की डिमांड भी बढ़ी

पिछले दो दिनों में ऑनलाइन स्टोर्स पर इंडक्शन चूल्हों की डिमांड तेजी से बढ़ी है. इंडक्शन चूल्हों के साथ-साथ लोग बिजली से चलने वाले प्रेशर कुकर, मल्टी-यूज केतली और एयर-फ्रायर भी तेजी से खरीद रहे हैं.

LPG की टेंशन दूर करने के काम आएगा इंडक्शन चूल्हा

अगर आप भी LPG को लेकर टेंशन में हैं तो इंडक्शन चूल्हा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अभी भी कई शहरों में यह आसानी से अवेलेबल है और आपको 1,500 रुपये में अच्छी क्वालिटी वाला चूल्हा मिल जाएगा. बिजली से चलने वाला यह चूल्हा गैस सिलेंडर की तुलना में अधिक पोर्टेबल है. इसे आप किचन के साथ-साथ घर के किसी भी कमरे में यूज कर सकते हैं. इससे गैस लीक होने का भी डर नहीं रहता और इसे साफ करना भी एकदम आसान है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։