Տեխնիկական նորություններ

MacBook Neo पर बंपर डिस्काउंट, अब तक का सबसे बड़ा प्राइस ड्रॉप

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 16, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

  • Apple MacBook Neo पर भारी छूट, अब हुआ सस्ता।
  • मार्च में लॉन्च मैकबुक अब बड़े डिस्काउंट पर उपलब्ध।
  • 69,900 रुपये वाला मैकबुक अब 60,000 से भी कम।
  • मैकबुक नियो में 13-इंच डिस्प्ले, ए18 प्रो चिपसेट मौजूद।

MacBook Neo Price Drop: विंडोज लैपटॉप को टक्कर देने के लिए लाए गए ऐप्पल के सबसे सस्ते लैपटॉप MacBook Neo पर बंपर डिस्काउंट आ गया है. अब आप सबसे सस्ते मैकबुक को और भी सस्ती कीमत पर घर ला सकते हैं. ऐप्पल ने इस मैकबुक को मार्च में लॉन्च किया था और अब तीन महीने बाद यह बड़े डिस्काउंट पर मिल रहा है. प्रीमियम लुक वाले इस मैकबुक में सारे जरूरी फीचर्स हैं और फर्स्ट टाइम बायर के लिए यह एक दमदार च्वॉइस बन सकता है. आइए जानते हैं कि MacBook Neo में क्या-क्या मिलता है और इसे अभी कितने में खरीदा जा सकता है.

MacBook Neo के स्पेसिफिकेशंस

MacBook Neo 13 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ था. बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें 1080p का FaceTime HD कैमरा, डुअल माइक्रोफोन और डुअल साइड स्पीकर लगे हैं, जो स्पेटियल और डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं. इसमें ऐप्पल का मैजिक कीबोर्ड, बड़ा मल्टीटच ट्रैकपैड और टचआईडी भी दी गई है. इसका वजन केवल 1.23 किलोग्राम है. इसकी कीमत कम रखने के लिए ऐप्पल ने इसमें iPhone 16 Pro वाला A18 Pro चिपसेट यूज किया है. 16 Pro का चिपसेट 6-कोर GPU के साथ आता है, जबकि Neo के चिपसेट में 5-कोर GPU है. ऐप्पल का दावा है कि यह इंटेल कोर अल्ट्रा 5 से वाले कई लैपटॉप की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक फास्ट परफॉर्मेंस देता है. 

अमेजन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

MacBook Neo को भारत में 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. अमेजन पर अब इस लैपटॉप का सिल्वर कलर वेरिएंट 8 प्रतिशत फ्लैट डिस्काउंट के बाद 63,990 रुपये में लिस्टेड है. लगभग 6,000 रुपये की इस छूट के अलावा इस पर 4,000 रुपये का बैंक ऑफर और करीब 2,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. कुल मिलाकर यह छूट करीब 12,000 रुपये हो जाती है और यह लैपटॉप आप 60,000 रुपये से भी कम में खरीद पाएंगे. इस कीमत पर यह और भी दमदार ऑप्शन बन जाता है.

गूगल पिक्सल 10 पर मिल रहा डिस्काउंट

अगर आप कम कीमत पर स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो भी डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है. पिछले साल लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 10 इस समय भारी छूट के साथ अवेलेबल है. 79,999 रुपये कीमत पर लॉन्च हुआ यह फोन फिलहाल अमेजन पर 64,230 रुपये में लिस्टेड है. इसके अलावा लगभग 5,000 रुपये का कैशबैक और बैंक ऑफर भी मिल रहा है. ऑफर का फायदा उठाकर यह फोन 60,000 रुपये से कम में आप अपना बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

क्या AI से हार गए मार्क जुकरबर्ग? वकील के दावे ने मचाई सनसनी

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։